मध्य प्रदेश

बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कटनी किया गया रेफर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में बुधवार शाम बाइक और हार्वेस्टर के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मीनाक्षी कृषि के सामने शाम करीब 7:38 बजे की है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौरेसर निवासी दोनों युवक बाइक से उमरियापान से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हार्वेस्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए ।
घटना की जानकारी मिलते ही भरत सिंह मार्को, एएसआई गया प्रसाद मोगरे, एएसआई कोदू लाल दाहिया मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान पहुंचाया गया । यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए कटनी रेफर कर दिया गया ।
घायलों की पहचान पप्पू कोल (26 वर्ष), पिता गंगाराम कोल और सुजीत कोल (27 वर्ष), पिता विजय कोल, दोनों निवासी ग्राम धौरेसर के रूप में हुई है ।

Related Articles

Back to top button