मध्य प्रदेश

बाबा रामपाल के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, गिरफ्तारी की मांग

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय से जहां पर भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा रामपाल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं शांति भंग करने के आरोप लगाते हुए दमोह जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौपा। जिसमें बाबा रामपाल पर एफआईआर दर्ज करते हुए तत्काल जेल भेजने की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया की बाबा रामपाल के द्वारा लगातार ज्ञान गंगा नाम से एक पुस्तक निशुल्क रूप से समाज में वाटी जा रही है जिसमें हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है जिससे देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आघात पहुंचा है बाबा रामपाल पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

Related Articles

Back to top button