मध्य प्रदेशहेल्थ

तीन-चार दीपावली से किडनी की बीमारी से जूझ रहे सियाराम विश्वकर्मा की सरकार से गुहार

दो मकान बिक गए 15 लाख खर्च हो गए अब कोई सुनवाई नहीं
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी ।  नगर परिषद देवरी के वार्ड क्रमांक 1 के निवासी सियाराम विश्वकर्मा पिछले तीन-चार साल से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं इलाज के लिए उन्होंने अपनी पूरी जमा-पूंजी लगा दी, दो मकान तक बिक गए लेकिन अब भी उन्हें सरकारी सहायता का इंतजार है ।
सियाराम विश्वकर्मा ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वह किडनी पेशेंट हैं उनकी दोनों किडनी खराब हैं और नरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल में उनका डायलिसिस चल रहा है इलाज के दौरान उन्हें बार-बार नरसिंहपुर जाना पड़ता है जिसमें भी काफी खर्च आता है
*दो बार फाइल दी फिर भी सुनवाई नहीं हुई*
पीड़ित सियाराम ने बताया कि सहायता राशि के लिए उन्होंने दो-दो बार मंत्री जी को फाइल दी है इसके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी को भी दो बार फाइल दे चुके हैं कि उनकी कोई सहायता करवाई जाए लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई मैंने दो-दो बार मंत्री जी को सहायता राशि के लिए फाइल दी है मगर मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी को भी दो बार फाइल दे चुका हूं।
*इलाज में 15 लाख खर्च दो मकान बिके*
सियाराम के अनुसार अब तक उनके इलाज में करीब 15 लाख रुपये का खर्च आ चुका है इलाज के लिए उनके दो मकान बिक चुके हैं
उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब मेरे बेटी बेटों के लिए ना तो कोई काम है ना कोई व्यवस्था है मेरी । परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है घर में कमाने वाले कोई नहीं है और इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है
सियाराम विश्वकर्मा ने सरकार से हाथ जोड़कर अरदास की है कि उनकी तरफ से कोई कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें सहायता राशि मिल सके और उनका इलाज सुचारू रूप से चल सके।
सियाराम की इस मार्मिक अपील के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है लोगों का कहना है कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए ताकि किसी गरीब परिवार को इलाज के अभाव में और परेशानी न उठानी पड़े।

Related Articles

Back to top button