मध्य प्रदेश

दो बाईकों की भिंडत, दो की मौत, चार घायल

सिलवानी । रायसेन जिले के बम्होरी के राजमार्ग 15 कोटरी के समीप मानसरोवर रेस्टोरेंट के सामने दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 8 वर्षीय मासूम देव पिता दिनेश कुशवाहा, निवासी पड़रिया खुर्द और 30 वर्षीय नवीन पिता चंदन अहिरवार, निवासी बाग पिपरिया की मौत हो गई। हादसे में 3 से 4 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। अन्य बाइक सवारों का सिलवानी सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच समाजसेवी कृष्णकांत आचार्य ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम, बम्होरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बम्होरी पुलिस ने बिना देर किए अपने वाहन से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन रेफर किया गया। दो बाइकों की भीषण भिड़ंत ने छीन ली दो जिंदगियां, हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस की तत्परता और समाजसेवी युवक की पहल से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
एक बार बम्होरी में डॉक्टर नहीं होने का खामियाजा भुगताना पड़ा। आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है बार-बार जिला प्रशासन और नेताओं को कस्बा बम्होरी नगर वासी क्षेत्र वासियों ने आवेदन दे दिए फिर भी कोई डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है।

Related Articles

Back to top button