390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई
8 हजार रुपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त
टेकापार कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय लक्ष्मण धाकड़ को पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रायसेन पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गैरतगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 390 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 8 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैरतगंज पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण धाकड़ पिता हुकुम सिंह धाकड़, उम्र 39 वर्ष, निवासी टेकापार कॉलोनी गैरतगंज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 390 ग्राम गांजा बरामद होने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गैरतगंज डी.पी. लोहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर.पी. गोहे, प्रधान आरक्षक संजय, प्रधान आरक्षक राजबीर सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पथरिया, महिला आरक्षक शिवानी, आरक्षक विकलेश एवं सैनिक कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



