
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• *जय श्री हरि* •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾
*गुरुवार 19 नवम्बर 2026*
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-_*
*_मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
*_मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ *_दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
*_गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
*_गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
*_गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
*_इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन – दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌔 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – गुरुवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 07:06 AM तक उपरांत दशमी_*
✏️ *_तिथि स्वामी – नवमी की देवी हैं दुर्गा। इस तिधि में जगतजननी त्रिदेवजननी माता दुर्गा की पूजा करने से मनुष्य इच्छापूर्वक संसार-सागर को पार कर लेता है तथा हर क्षेत्र में सदा विजयी प्राप्त करता है।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 06:56 AM 20 नवम्बर तक_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी : पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं। तथा पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र के देवता अजैकपाद (रुद्र का एक रूप)_*
⚜️ *_योग : व्याघात योग 07:42 AM तक, उसके बाद हर्षण योग 06:39 AM तक, उसके बाद वज्र योग_*
⚡ *_प्रथम करण : कौलव 07:06 AM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : तैतिल 07:18 PM तक, बाद गर_*
🔥 *_गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 09:45:00 से 11:10:00 तक_*
⚜️ *_दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।_*
🤖 *_राहुकाल – दिन – 2:00 से 3:25 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:47.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:26.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 05:00 ए एम से 05:53 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:27 ए एम से 06:47 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 11:45 ए एम से 12:28 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:35 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 05:26 पी एम से 05:53 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : 05:26 पी एम से 06:46 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल : 10:41 पी एम से 12:20 ए एम, नवम्बर 20 तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 20 तक_*
❄️ *_रवि योग : पूरे दिन_*
🚓 *_यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।_*
🤷🏻♀️ *_आज का उपाय-शमी पूजन करें।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
✍🏼 तिथि विशेष – नवमी तिथि को काशीफल (कोहड़ा एवं कद्दू) एवं दशमी को परवल खाना अथवा दान देना भी वर्जित अथवा त्याज्य होता है। नवमी तिथि एक उग्र एवं कष्टकारी तिथि मानी जाती है। इस नवमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा जी हैं। यह नवमी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह नवमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना निषेध बताया गया है। क्योंकि नवमी तिथि को लौकी का सेवन गौ-मांस के समान बताया गया है।
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार : चतुर्थ चातुर्मास का 28वाँ दिन/ पञ्चक जारी रवि योग/ विडाल योग/ स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव, ब्रह्म समाज के नेता केशव चंद्र सेन जन्म दिवस, अभिनेत्री जीनत अमान जन्म दिवस, प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जयन्ती, विश्व प्रसिद्ध पहलवान दारा सिंह जन्म दिवस, मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन जन्म दिवस, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह), नवजात शिशु दिवस (सप्ताह), राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह), राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह), अंतर्राष्ट्रीय नागरिक दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, विश्व शौचालय दिवस
🏘️ *_Vastu tips_* 🏚️
वास्तु के अनुसार, बेडरूम और बेड का रिश्ता सुकून और आराम से है। यहां आने के बाद हमारे दिमाग को शांति मिलती है। वहीं, दूसरी तरफ आपके ऑफिस का काम पूरे ध्यान और चुस्ती के साथ करना होता है। जब आप आराम के स्थान पर बैठकर दिमाग चलाने वाला काम करते हैं तो बिल्कुल अलग ऊर्जा के पास में टकराव होता है। इस वजह से दिमाग ठीक से फोकस नहीं कर पाता है। इसलिए यहां सही समय पर सटीक फैसला लेना बहुत मुश्किल हो जाता है।
*_शास्त्र के अनुसार, रात को सोने वाले या आराम करने वाले बिस्तर पर बैठकर कारोबार या ऑफिस का काम करने से घर की बरकत कम होने लगती है। इंसान धीरे धीरे कर्ज में होने लगता है।
*_आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, अगर आप घर से काम कर रहे हैं तो आपको कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है ताकी आप आपके करियर में रुकावट न आएं।
*_घर के एकदम बीच में यानी ब्रह्म स्थान पर बैठकर काम न करें
*_अगर आप घर में बिस्तर पर बैठकर काम कर रहे हैं तो ध्यान दें कि उस जगह बीम म हो या कोई पीलर न हो। क्योंकि, यह दिमाग पर और दबाव डालता है।
⏺️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
आँखों के लिए त्रिफला इस्तेमाल करने के दो पारंपरिक तरीके
*_खाने का तरीक (त्रिफला चूर्ण) कैसे लें: रोज रात को सोने से पहले आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। आप इसे थोड़े से शुद्ध घी या शहद के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं। रोज इसे खाने से आँखों की नसें अंदर से मजबूत होती हैं।
*_आँखों को धोने का तरीका (त्रिफला नेत्र प्रक्षालन) कैसे तैयार करें: 1 गिलास पानी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण डालकर 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे रातभर या कुछ घंटों के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर एक साफ सूती (cotton) कपड़े से इसे बहुत अच्छी तरह छान लें ताकि पानी में चूर्ण का एक भी कण (तितका) न रहे।
*_कैसे इस्तेमाल करें: इस साफ पानी से अपनी आँखों को धीरे-धीरे धोएं।
*_फायदा: इससे आँखों का कचरा साफ होता है, लाली दूर होती है और स्क्रीन देखने से होने वाली थकान मिटती है।
🌿 *आरोग्य संजीवनी* ☘️
*✅️ हड़जोड़ (अस्थि संहारक) के औषधीय उपयोग —*
1️⃣ हड्डी जोड़ने में सहायक : हड़जोड़ टूटी हुई हड्डियों को प्राकृतिक रूप से जोड़ने में मदद करता है। यह हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जिससे फ्रैक्चर जल्दी भरता है और सूजन व दर्द में राहत मिलती है।
*_2️⃣ अस्थमा व श्वसन रोगों में उपयोगी : यह फेफड़ों को मजबूत करता है और सांस की समस्या में सहायक माना जाता है।
*_3️⃣ मांसपेशियों और चोटों की रिकवरी में सहायक : मोच, खिंचाव या खेलकूद से लगी चोटों में हड़जोड़ रिकवरी प्रक्रिया को तेज करता है। इसके पत्तों की हल्की गर्म सिकाई से दर्द में आराम मिलता है।
*_4️⃣ जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस में उपयोगी : इसमें मौजूद सूजनरोधी गुण जोड़ों की सूजन, जकड़न और दर्द को कम करते हैं। बुजुर्गों में होने वाली हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस में भी यह उपयोगी माना जाता है।
*_5️⃣ पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद : हड़जोड़ गैस, अपच, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याओं में लाभ देता है। यह पाचन अग्नि को मजबूत करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।
*_6️⃣ ब्लड शुगर व वजन नियंत्रण में सहायक : हड़जोड़ ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म सुधारकर वजन नियंत्रण में भी सहायक हो सकता है।
🌹 *गुरु भक्ति योग_* 🌸
राजा हरिश्चंद्र अयोध्या के प्रसिद्ध राजा थे जो सत्यव्रत के पुत्र थे। ये अपनी सत्यनिष्ठा के लिए अद्वितीय हैं और इसके लिए इन्हें अनेक कष्ट सहने पड़े। ये बहुत दिनों तक पुत्रहीन रहे पर अंत में अपने कुलगुरु वशिष्ठ के उपदेश से इन्होंने वरुणदेव की उपासना की तो इस शर्त पर पुत्र जन्मा कि उसे हरिश्चंद्र यज्ञ में बलि दे दें। पुत्र का नाम रोहिताश्व रखा गया और जब राजा ने वरुण के कई बार आने पर भी अपनी प्रतिज्ञा पूरी न की तो उन्होंने हरिश्चंद्र को जलोदर रोग होने का शाप दे दिया।
*_राजा हरिश्चन्द्र तथा उनकीपत्नी और बेटे का बिककर अलग होना (राजा रवि वर्मा द्वारा चित्रित)
*_रोग से छुटकारा पाने और वरुणदेव को फिर प्रसन्न करने के लिए राजा वशिष्ठ जी के पास पहुँचे। इधर इंद्र ने रोहिताश्व को वन में भगा दिया। राजा ने वशिष्ठ जी की सम्मति से अजीगर्त नामक एक दरिद्र ब्राह्मण के बालक शुन:शेपको खरीदकर यज्ञ की तैयारी की। परंतु बलि देने के समय शमिता ने कहा कि मैं पशु की बलि देता हूँ, मनुष्य की नहीं। जब शमिता चला गया तो विश्वामित्र ने आकर शुन:शेप को एक मंत्र बतलाया और उसे जपने के लिए कहा। इस मंत्र का जप कने पर वरुणदेव स्वयं प्रकट हुए और बोले – हरिश्चंद्र , तुम्हारा यज्ञ पूरा हो गया। इस ब्राह्मणकुमार को छोड़ दो। तुम्हें मैं जलोदर से भी मुक्त करता हूँ।
*_यज्ञ की समाप्ति सुनकर रोहिताश भी वन से लौट आया और शुन:शेप विश्वामित्र का पुत्र बन गया। विश्वामित्र के कोप से हरिश्चंद्र तथा उनकी रानी शैव्या को अनेक कष्ट उठाने पड़े। उन्हें काशी जाकर श्वपच के हाथ बिकना पड़ा, पर अंत में रोहिताश की असमय मृत्यु से देवगण द्रवित होकर पुष्पवर्षा करते हैं और राजकुमार जीवित हो उठता है। इस महान राजा से सम्बन्धित कहानी के विषय मे एक महान तार्किक व्यक्ति रिसुल ने बताया कि विस्वामित्र के कहने पर अपना सब कुछ दान देने के पश्चात दक्षिणा देने हेतु पहने अपने पत्नी को पांच सौ स्वर्ण मुद्रा व बच्चे रोहित को सौ स्वर्ण मुद्रा मे बेचने के पश्चात स्वयं को भी पांच सौ स्वर्ण मुद्रा में बेच दिए थे। तब इग्यारह सौ स्वर्ण मुद्रा तैयार किये थे। किंतु व्यापार के नीयम के अनुसार किसी से किसी सामान के बदले पैसा ले ,ले पर वह समान उस पैसा देने वाले अमुक व्यक्ति का हो जाता है।तो ऐसे स्थिति में हरिश्चंद्र जी दक्षिणा देने लायक पहले वाले हरिश्चंद्र बचे ही नही थे तो दक्षिणा पूर्ण नही हुआ था। ऐसे स्थिति में हरिश्चंद्र का सत्यवादी कहानी से मन बिमुख हो जाता है।
⚜️ नवमी तिथि में माँ दुर्गा कि पूजा गुडहल अथवा लाल गुलाब के फुल करें। साथ ही माता को पूजन के क्रम में लाल चुनरी चढ़ायें। पूजन के उपरान्त दुर्गा सप्तशती के किसी भी एक सिद्ध मन्त्र का जप करें। इस जप से आपके परिवार के ऊपर आई हुई हर प्रकार कि उपरी बाधा कि निवृत्ति हो जाती है। साथ ही आज के इस उपाय से आपको यश एवं प्रतिष्ठा कि भी प्राप्ति सहजता से हो जाती है।।
*_आज नवमी तिथि को इस उपाय को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से करने पर सभी मनोरथों कि पूर्ति हो जाती है। नवमी तिथि में वाद-विवाद करना, जुआ खेलना, शस्त्र निर्माण एवं मद्यपान आदि क्रूर कर्म किये जाते हैं। जिन्हें लक्ष्मी प्राप्त करने की लालसा हो उन्हें रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए, यह नरक की प्राप्ति कराता है।

