मध्य प्रदेश

सिहोरा जिला की मांग को लेकर 18 नवंबर को जुटेंगे सिहोरा वासी, आगामी रणनीति पर होगी चर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिहोरा को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए आंदोलन को गति देने और आगामी रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुधवार, 18 नवंबर को सिहोरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी । बैठक में सभी राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सिहोरा क्षेत्र के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है ।
यह बैठक रात 7 बजे काल भैरव चौक स्थित मंदिर परिसर में आयोजित होगी । बैठक का आयोजन लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा किया जा रहा है। इसमें सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार करने, आंदोलन को व्यापक रूप देने और सभी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा ।
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन, विकास दुबे, कृष्णकुमार कुररिया, संतोष वर्मा, मानस तिवारी, संतोष पांडे, अमित बक्शी एवं नितेश खरया सहित अन्य सदस्यों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर काल भैरव चौक मंदिर पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button