धार्मिकमध्य प्रदेश

माँ नर्मदा परिक्रमा के लिए दस सदस्यीय दल ओंकारेश्वर रवाना

सिलवानी। माँ नर्मदा की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत दस सदस्यीय परिक्रमा दल रविवार को सिलवानी से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी परिक्रमा वासियों ने बजरंग चौराहा स्थित श्री अंगढ हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
ओंकारेश्वर पहुंचकर श्री दादा गुरु के सानिध्य में मां नर्मदा के पूजन के साथ परिक्रमा प्रारंभ की जाएगी। परिक्रमा पर रवाना होने वाले सभी श्रद्धालुओं का श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में फूल-माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत और शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी, पूर्व पार्षद नीरज नेमा (पप्पू), गजेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने परिक्रमा दल को मंगलमय यात्रा, सुखद अनुभव और मां नर्मदा की कृपा प्राप्त होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button