मध्य प्रदेश

बी डी प्लाजा के शुभारंभ एवं अखंड रामायण पाठ संपन्न

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिनेश चौरसिया के नवीन भवन में अखंड रामचरित मानस पाठ में शामिल हुए विधायक देवेंद्र पटेल
गृह प्रवेश के अवसर पर विधायक ने परिवारजनों को दी शुभकामनाएं बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

सिलवानी। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिनेश चौरसिया के नवीन भवन के बी डी प्लाजा गृह प्रवेश के अवसर पर मंगलवार को अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में सिलवानी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीरामचरित मानस पाठ का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा डॉ. दिनेश चौरसिया एवं उनके परिवारजनों को नवीन भवन में प्रवेश की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र पटेल ने डॉ. दिनेश चौरसिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिवार के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीरसिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय पटेल एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, पूरनलाल चौरसिया, डॉ दिनेश चौरसिया, सुरजीत सिंह श्रेयांश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button