मध्य प्रदेश

ट्रेन से गिरकर एक 30 वर्षीय युवक की मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के रेलवे के खंभा नंबर 873 से 875 के बीच ट्रेन से गिरकर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर सलामतपुर पुलिस पहुंची मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो शेयर किए इसके पश्चात मृतक की पहचान दीपक सेन पिता जगदीश सेन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम लखनी तहसील जबेरा जिला दमोह के रूप में हुई मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक दीपक सेन ट्रेन से नासिक से दमोह आ रहा था सलामतपुर में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button