मेंहदी, हल्दी रस्म के साथ निकाली शिव भोलेनाथ की बारात, सिहोरा नगर हुआ शिव मय

ओमी शुक्ला बने शिवशंकर व मिस्टी बाजपेई बनी पार्वती
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर बाबा भोलेनाथ की नगरी बाबा ताल शिव मंदिर में चले तीन दिवसीय महा शिवरात्रि पर्व विवाह रस्म आयोजन के बाद 26 फरवरी को बैंड बाजा, बग्घी, डिस्को लाईट सहित डीजे की धुन में चले सभी भक्त शिव बारात में।
भोलेनाथ शिव की बारात बाबा ताल शिव मंदिर से रात्रि में बैण्ड बाजों के साथ नगर में आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में भोलेनाथ की बारात निकाली गई। आगे आगे भोले बाबा पीछे सारे बारातियों की भीड़ देखने को मिली। महा शिवरात्रि पर्व नगर की मातृ शक्तियां, युवा पीढ़ी सहित जन प्रतिनिधियो ने शामिल होकर भोलेनाथ की बारात को नगर भ्रमण कर वापिस बाबा ताल शिव मंदिर में महा आरती के साथ विराम किया गया। एवं सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। शिव भोले की बारात के दौरान नगर के विभिन्न सड़क मार्ग सहित चौराहों पर प्रसाद एवं भंडारे के आयोजन किए गए। भगवान भोलेनाथ के विवाह आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय विवाह कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर बाबा ताल प्रांगण में किया गया है। पहले दिन मेंहदी रस्म, दूसरे दिन हल्दी की रस्म के साथ आज महा शिवरात्रि को भोलेनाथ की बारात भव्य रूप में नगर में उत्साह उमंग के साथ निकाली गई। इस मुख्य कार्यक्रम में ओमी शुक्ला शिवशंकर व मिस्टी बाजपेई बनी पार्वती के दर्शन को नगर में आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहा सहयोग मीना परौहा, रोशनी परौहा, एकता अश्वनी तिवारी, अंजलि गोलू पांडे, निशा ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, पूर्वी तिवारी, सुधा उपाध्याय, रानी शुक्ला, एवं माताएं व बहने। साथ ही सेवा भाव में प्रशांत परोहा, रोहित तिवारी, सत्यम गर्ग, राहुल रैकवार, सतीश पटेल मण्डल अध्यक्ष, मानस तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी एवं जनप्रतिनिधि इस दौरान उपस्थित रहें।


