मध्य प्रदेश

पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

एनएच 45 के चंदली घाना मोड पर हुआ अज्ञात वाहन, बाइक भिड़ी
रिपोर्टर: प्रशांत जोशी
उदयपुरा । नगर के बीच से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर स्थित चंदली घाना मोड़ पर हुई दुर्घटना में एक युवक के सिर के परखच्चे उड़ गए। जिसका दृश्य इतना वीभत्स था इसे देखने वाले राहगीरो में हर कोई स्तब्ध रह गया। जिसने मृतक के बिना सिर के मृत शरीर को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम आलीवाड़ा खिरैटी निवासी पप्पू धाकड़ 30 वर्ष पिता बखत सिंह धाकड़ हाल निवासी उदयपुरा अपने घर से अपनी पत्नी प्रसन्नता धाकड़ को ग्राम छबारा ससुराल ले जा रहा था। तभी एनएच 45 पर चंदली घाना मोड पर जैसे ही अपनी बाइक एमपी 38 जेडई 6295 चढ़ाई। तभी जबलपुर से भोपाल की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
जिसमें पप्पू धाकड़ का सिर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। जबकि पीछे गिरी और बेहोश हो गई। लगभग बैठी उसकी पत्नी टक्कर में दूर 15 मिनट बाद जब उसे होश आया तो उसका रो-रोकर बुरा हाल था। राहगीरो ने किसी तरह उसे ढांढस बंधाया। इस घटना के बाद एसआई केशव शर्मा, ऊदल सिंह के साथ आरक्षक जितेन्द्र राजपूत मौके पर प्रसन्नता धाकड़ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच मैं लिया है। मामले में जांच को आगे बढ़ाते हाराजा के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और दुर्घटना कर भागने वाले संदेही ट्रक एमपी 28 जी 3256 को बरेली के पास से पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में थाना उदयपुरा में खड़ा करा लिया है।
बताया जा रहा कि दुर्घटना में मृत हुए पप्पू धाकड़ के दो बेटे हैं। जिनमें बड़े बेटे शिव धाकड़ की उम्र 10 वर्ष और छोटे बेटे सिद्धार्थ धाकड़ की उम्र सात वर्ष है। जो बुधवार को ही उदयपुरा से अपने दादा-दादी के पास ग्राम आलीवाड़ा गए थे।

Related Articles

Back to top button