नापा करा रही केमिकल्स युक्त पाउडर का छिड़काव
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भीषण गर्मी के मौसम में मच्छरों की संख्या काफी तादाद में बढ़ गई है उस पर बिजली की आंख मिचोली लोगों को परेशान किए हुए है। विशेषकर रात के समय बिना लाइट के मध्य में गरीब वर्ग के लोग रात गुजारने में मच्छरों का शिकार हो रहे हैं लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के 18 ही वार्डों में मच्छर मार केमिकल युक्त पाउडर का छिड़काव सीलन भरे स्थानों नालियों घूरों आदि पर कराया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने लोगों की परेशानी को संज्ञान में लेकर उक्त कदम उठाते हुए प्रभारी सीएमओ रितु मेहरा को सारे शहर में मच्छर मार कीटाणु नाशक पाउडर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए जिसके परिपालन में सीएमओ के निर्देश पर सफाई दरोगा रघुवीर बाल्मीकि, दिनेश सपेरा अपनी अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में कीटाणु नाशक पाउडर का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं।



