मध्य प्रदेश

रास्ता भटकी 5 साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया।

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । रायसेन जिले के खरबई से मम्मी के साथ अपने नाना हरिसिंह पाल के घर ग्राम हिनोतिया आई एक 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेलते खेलते रास्ता पकड़ कर घर से काफी दूर पहुंच गई जो रास्ता भटक गई बच्ची को रोता देख राहगीरों ने बच्ची से नाम पता पूछा मगर बच्ची कुछ भी बता नहीं पा रही थी। राहगीरों द्वारा तुरंत दीवानगंज पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस द्वारा बच्ची को अपने कब्जे में लेकर बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपना नाम परी बताया आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और बच्ची के परिजनों को खोजबीन में पुलिस लग गई। इधर बच्ची काफी देर से घर नहीं दिखाई दी तो परिजन भी उसको ढूंढने में लग गए थे। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को तत्परता दिखाते हुए खोज निकाला और बच्ची के नाना को फोन लगाकर बच्ची पुलिस के पास होने की जानकारी दी गई पंचनामा तैयार कर बच्ची को बच्ची के नाना हरिसिंह पाल के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों से बिछड़ी बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाने में थाना प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, चौकी प्रभारी बीरबल सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, आरक्षक सूरज वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button