मध्य प्रदेश

30 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमरियापान में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ब्राह्मण समाज ने की आयोजन को सफल बनाने की अपील
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में उमरियापान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । कमलेश पौराणिक ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज द्वारा बड़ी माई मंदिर से शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जीवंत झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर बड़ी माई मंदिर में समापन होगा। शोभायात्रा के समापन बाद भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। अश्वनी शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी पावन दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी मनाया जाता है । इस पावन दिन विधि- विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाती है।
ब्राह्मण समाज के विजय दुबे, मौजीलाल पौराणिक, अश्वनी शुक्ला, वीरन गर्ग, संतोष त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, संतोष पौराणिक, रविन्द्र बाजपेयी, शैलेन्द्र पौराणिक, संतोष दुबे, कमलेश पौराणिक, अनिल मिश्रा, प्रमोद गौतम, जमुना प्रसाद तिवारी, आनंद मिश्रा, आदर्श ज्योतिषी, ललित गौतम, सीएल शुक्ला, सुशील मिश्रा, सतीश गौतम, अजीत पाण्डेय, मनीष रंजन मिश्रा, आदित्य दुबे, विराट पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, कुलदीप तिवारी, कमोद तिवारी, परशुराम मिश्रा, बृजेश मिश्रा, अनिल दीक्षित, शैलेन्द्र बाजपेयी आदि ने क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button