धार्मिक

सिलवानी में 31 अक्टूबर को बाबा श्याम का भव्य आलौकिक दरबार लगेगा

सिलवानी। नगर में 31 अक्टूबर की रात्रि को बाबा श्याम का भव्य एवं आलौकिक दरबार आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी तथा बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आतिशबाजी और दिव्य ज्योत के माध्यम से कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं कथावाचक जानवी शर्मा अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनके साथ जबलपुर से भजन गायिका यशी चौरसिया और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भास्कर पुरोहित भी अपने भजनों से भक्तों को भाव विभोर करेंगे। भक्तों के लिए यह दरबार भक्ति और आनंद से ओतप्रोत रहेगा, जहां बाबा श्याम की महिमा के संग भजन, कीर्तन और श्रद्धा का माहौल छा जाएगा। आयोजकों ने नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button