मध्य प्रदेश

अहिरवार समाज संघ की बैठक संपन्न, नर्वदी अहिरवार बनी ग्राम अध्यक्ष

सिलवानी। अहिरवार समाज संघ की बैठक का आयोजन ग्राम तुलसीपुर में नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ सिलवानी तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अहिरवार के निवास पर किया गया।
बैठक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हनुमत सिंह बौद्ध के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से युवा प्रकोष्ठ रायसेन जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ सिलवानी तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अहिरवार तथा समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि समाज के शिक्षित एवं सक्षम वर्ग की जिम्मेदारी है हम मानव हैं तो हमारे अंदर मानवता होना चाहिए जिसमें पर्यावरण संतुलन तथा समाज में बढ़ रहे अत्याचारों को रोकना नशा जैसी सामाजिक बुराई को बंद करना विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर पाबंदी लगाना मुख्य है।
बैठक के अंत में ग्राम तुलसीपार में सर्वसम्मति से नर्वदी अहिरवार को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया।
बधाई देने वालों में प्रांतीय संगठक एमएल बघेल, जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार अहिरवार, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता बघेल, जिला संगठक हेमराज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश ठेकेदार, जिला संयुक्त सचिव रघुवीर सिंह अहिरवार, मोतीलाल जिझोतीया, मीडिया प्रभारी प्रदीप मांढरे, शंकर लाल अहिरवार, नारायण सिंह अहिरवार ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button