विकास यात्रा में सड़क पर महिलाओं ने घेरा पूर्व विधायक को, सुनाई खरी खोटी, आक्रोशित महिलाओ को फूटा गुसा
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
रायसेन । देश हो या प्रदेश का हर नागरिक सड़क, बिजली और पानी की अपेक्षाओं को रखता है और इसी को लेकर नेताओ के द्वारा मंच पर बड़े बड़े भाषणबाजी सामने आती है लेकिन रायसेन जिले में एक समय मे 3 मंत्री और सांसद रह चुके है लेकिन फिर भी विकास क्षेत्र से कोशो दूर नजर आ रहा है। एक वीडियो जिले की उदयपुरा जनपद पंचायत के अंतर्गत देवरी क्षेत्र से ग्राम चिकली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बायरल हो रहा है ।जिसमे विकास यात्रा की कलई खुलती हुई नजर आ रही है ।प्रदेश सरकार द्वारा पूरे मध्यप्रदेश विकास यात्रा चलाई जा रही जिसमे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गाँव गाँव पहुच रहे है इसी क्रम में जब विकास यात्रा ग्राम चिकली पहुँची तो ग्राम की महिलाओं ने पूर्व विधायक रामकिसन पटेल को सड़क पर ही रोक लिया और खरी खोटी सुनाई वीडियो में महिलाओं ने अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा की आप लोग शहरों में रह रहो हो काजू किसमिस खा रहे हो वंही हम पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। पानी की समस्या खुद व खुद महिलाओं के द्वारा आक्रोशित होकर व्यक्त कर रही है । अव सवाल यह उठता है की ग्राम चीख़ली की महिलाएं 1 किलोमीटर दूरी पर जाकर कुंए से पानी लाती है और छानकर उस पानी का उपयोगी करती है अगर इस समस्या से ग्रामीण परेशान थे तो सरपंच और सचिव के द्वारा इस समस्या है हल अभी तक क्यो नही किया गया । शहरों में भले ही विकास हो लेकिन असली भारत की तस्वीर केवल ग्रामीण अंचलों में देखने को मिल रही है ।
देवरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गरुण रधुवंशी ने पूर्व विधायक रामकिशन पटेल को लेकर व्यान दिया है ग्रामीणों की जल संकट की समस्या गम्भीर है यदि वास्तव में विकास होता तो आज सड़क पर महिलाओं की खरी खोटी नही सुनना पड़ती ।



