मध्य प्रदेश

शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन ।
गैरतगंज थाना प्रांगण में आगामी त्यौहार होली, रंगपंचमी एंव शव्वेरात को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक गैरतगंज थाना प्रांगण में आयोजित की गई जिस में आगामी त्यौहारो को लेकर चर्चा हुई की सभी नगरवासी भाईचारे के साथ त्यौहार विना किसी विवाद के मनाये।
शांति समिति की बैठक में एडिशनल एसपी अमृत लाल मीणा, एसडीएम रविश कुमार श्रीवास्तव, तहसीदार मोतीलाल अहिरवार, नगर परिषद सीएमओ श्रीमति रितु मेहरा, थाना प्रभारी डीडी आज़ाद, जेई नीरज नामदेव, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सुनील सोनी, देवेंद्र पटेल (कस्वा पटेल), नवल सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, मिर्जा एहतेशाम बेग, मदन राजपूत, पत्रकार मसूद अली पटेल, राकेश गौर, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button