अचानक ढहा कच्चा मकान, सात पशुओं के साथ एक युवक मलबे में दबा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थाना अंतर्गत गांव नगझिरी में अचानक एक कच्चा मकान देखते ही देखते धराशाई हो गया। मकान के मलबे में सात पशुओं के साथ एक युवक दब गया था युवक की चीख पुकार सुन ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और तेजी से बचाव कार्य शुरू किया। ग्राम वासियों द्वारा कुछ देर के बाद युवक समेत सात पशुओं को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन घटना में लालसाब यादव पिता अयोध्या प्रसाद उम्र करीब 33 साल गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं एक पशु की मलबे में दबने से मौत हो गई शेष छः पशु भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल युवक और घायल पशुओं का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया गनीमत रही कि जब मकान गिरा उस वक्त परिवार के बाकी सदस्य नाग पंचमी का त्यौहार मनाने घर से बाहर थे नहीं तो जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे में मकान मालिक का काफी नुकसान हुआ है और वह इस विषम परिस्थिति में मकान मालिक शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।



