Aaj ka Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 06 अप्रैल 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि ••• ✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 06 अप्रैल 2023
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
यदि गुरुवार को स्त्रियां हल्दी वाला उबटन शरीर में लगाएं तो उनके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ता है।और कुंवारी लड़कियां / लड़के यह करें तो उन्हें योग्य, मनचाहा जीवन साथी मिलता है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर वसंत ऋतु
🌤️ मास – वैशाख मास प्रारंभ
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि : पूर्णिमा 10:04 AM तक उसके बाद प्रतिपदा
✏️ तिथि स्वामी : तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। इनकी उपासना से घर में धन-धान्य, आयु, यश, बल, मेधा आदि की वृद्धि होती है।
💫 नक्षत्र-हस्त 12:42 PM तक उसके बाद चित्रा
🪐 नक्षत्र स्वामी : नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है।हस्त नक्षत्र चन्द्र का नक्षत्र है. हस्त नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता आदित्य है।
📣 योग 02:31 AM तक, उसके बाद हर्षण योग।
⚡ प्रथम करण : बव – 10:04 ए एम तक
✨ द्वितीय करण : बालव – 10:15 पी एम तक
⚜️ दिशाशूल – गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो दही खा कर यात्रा कर सकते है।
🔥 गुलिक काल : गुरुवार का (अशुभ गुलिक) काल 09:15 ए एम से 10:49 ए एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 13:30 बजे से 15:00 बजे तक राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:48:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:12:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:35 ए एम से 05:20 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:58 ए एम से 06:06 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:40 पी एम से 07:03 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 06:42 पी एम से 07:50 पी एम
💧 अमृत काल : 06:22 ए एम से 08:03 ए एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:00 ए एम, अप्रैल 07 से 12:46 ए एम, अप्रैल 07
💥 यायीजय योग – आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक
☀️ शुक्र वृष राशि में प्रवेश करेंगे – आज दोपहर पहले 11 बजे
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बेसन से बनी मिठाई चढाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – दान पूर्णिमा/श्री हनुमान जन्मोत्सव/वैशाख स्नान/दान, यम-नियम प्रारंभ, आयंविल ओली समाप्ति (जैन), पिसाह (ज्यू- यहुदी), छत्रपति शिवाजी महाराज पुण्यतिथि, चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान् स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता पुण्य तिथि, भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस, सिख धर्मगुरु हर किशन पुण्य तिथि, अभिनेत्री सुचित्रा सेन जन्मोत्सव, ग्राम स्वराज दिवस, राष्ट्रीय बूरिटो दिवस, अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस, पूर्णिमा समाप्ति सुबह 10.03
✍🏼 तिथि विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🗼 Vastu tips 🗽
घर के पश्चिम दिशा में किसी भी तरह का कूड़ा या कबाड़ और गंदगी को न रखें। इससे शनिदेव रूठ जाते हैं और अपनी अशुभ द्दष्टि से घर में दरिद्रता लाते हैं।
घर के पश्चिम दिशी की तरफ कोई खिड़की हो तो वह खिड़की पूर्व दिशा की दीवार में मौजूद खिड़की से छोटी होनी चाहिए। नहीं तो नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।
घर के पश्चिम दिशा का हिस्सा खुला हुआ होना चाहिए। जिन घरों में पश्चिम दिशा बंद होता है वहां पर रहने वाले सदस्यों को मानसिक तनाव बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में कभी कोई रसोई घर नहीं होनी चाहिए। इस घर में आर्थिक तंगी और कलह बनी रहती है।
पति-पत्नी का कमरा पश्चिम दिशा में होने से दोनों के बीच में तनाव बढ़ता है।
अगर आपके घर की पश्चिम दिशा में कोई वास्तु दोष हो घर में शनि यंत्र जरूर रखें। इससे इस दिशा का वास्तुदोष खत्म हो जाता है।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
घर के झगड़े मिटाने और सुख-शांति पाने के उपाय
शनिदेव स्वयं कहते हैं कि ‘जो शनिवार को पीपल को स्पर्श करते है, उसको जल चढ़ाता है, उसके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उसको कोई पीड़ा नहीं होगी |’ ग्रहदोष और ग्रहबाधा जिनको भी लगी हो, वे अपने घर में 9 अंगुल चौड़ा और 9 अंगुल लम्बा कुमकुम का स्वस्तिक बना दें तो ग्रहबाधा की जो भी समस्याएँ है, दूर हो जायेगी |
स्नान के बाद पानी में देखते हुए ‘हरि ॐ शांति’ इस पावन मंत्र की एक माला करके वह पानी घर या जहाँ भी अशांति आदि हो, छिडक दे और थोडा बचाकर पी लें फिर देख लो तुम्हारा जीवन कितना परिवर्तित होता है |
🍃 आरोग्य संजीवनी ☘️
गंदगी को फ्लश ऑउट करता है काला नमक का पानी गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मददगार है। ये एक ऐसा तत्व है जो कि शरीर में चिपके गंदगी को पानी से अलग करता है और फिर इसे फ्लश ऑउट करने में मदद करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद काला नमक का पानी स्किन के लिए कई प्रकार से फायेदमंद है। ये पहले तो, स्किन में हो रही डैमेज गतिविधियों को कम करता है और खून साफ करने में मददगार है। इसके अलावा ये स्किन पोर्स को अंदर से साफ करता है और इसका निखार बढ़ाने में मददगार है।
नहीं होती कब्ज की समस्या काला नमक का पानी कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है। ये पेट को हेल्दी रखने के साथ पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इस तरह ये कब्ज की समस्या को कम करने के साथ बवासीर की समस्या को कम करने में मददगार है। तो, काला नमक को पानी में मिलाएं और इस पानी को पिएं। साथ ही खाली पेट भी आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आजकल के जीवन में व्यक्ति दिनभर धन कमाने के लिए भागदौड़ करता है। दरअसल, जीवन के लिए धन की बहुत आवश्यकता होता है। इसलिए व्यक्ति धन कमाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। हमने अपनी नीतियों में धन को लेकर कई नीतियां बताई हैं। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, व्यक्ति को धन कमाने के चक्कर में तीन चीजों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए वरना व्यक्ति कंगाल होने की कगार पर पहुंच जाता है।हम कहते हैं कि व्यक्ति के हाथ से पैसा चला जाए तो वह उसे दोबारा कमा सकता है लेकिन, व्यक्ति अगर धन कमाने के चक्कर में इन तीन चीजों का साथ छोड़ा देता है तो उन्हें वापस पाना मुश्किल हो जाता है।
परिवार का साथ जब रिश्ते के बीच में पैसा आ जाता है तो वहां अहंकार और अहम जन्म ले लाता है। जिससे रिश्तों में दरार आनी शुरु हो जाती है। इसलिए परिवार से पहले कभी पैसों को तवज्जो नहीं देनी चाहिए। हम कहते हैं पैसे आपके हमेशा साथ नहीं दे सकता है। जीवन में कभी भी ऐसी परिस्थिति आ सकती है जब परिवार ही व्यक्ति के काम आता है। इसलिए परिवार में पैसों से पहले रखना चाहिए। क्योंकि, रिश्तों की डोर टूट गई तो इसे दोबारा जोड़ा जा सकता है लेकिन, रिश्ते में आई दरार दोबारा जोड़ी नहीं जाती है।
धर्म का साथ जहां धर्म, विद्या लक्ष्मी न हो वहां सकारात्मकता वास नहीं करती है। साथ ही ऐसे घर में व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। हमारे कहने के अनुसार धर्म रहित व्यक्ति शून्य के सामान है। हम कहते हैं कि धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति पैसों के लिए धर्म का साथ छोड़ देता है वह अपनी प्रतिष्ठा भी खो देता है। इतना ही नहीं जो व्यक्ति लालच करेगा वह अधर्म के रास्ते पर चलने लगता है।
आत्मसम्मान बनाए रखें कहते हैं आत्मसम्मान व्यक्ति की वह पूंजी है जिसे कभी भी खरीदा नहीं जा सकता है। धन तो व्यक्ति कमा लेता है लेकिन, आत्मसम्मान पाना बहुत मुश्किल है। कहते हैं खोए हुए धन को दोबारा प्राप्त किया जा सकता है लेकिन, धन कमाने से कई ज्यादा कठिन है आत्मसम्मान पाना। हम कहते हैं पैसों के नशे में चूर व्यक्ति की तुलना में आत्मसम्मान से परिपूर्ण इंसान अधिक धनवान होता है।
··········••●◆❁✿❁◆●••·············
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।