ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग बुधवार, 17 मई 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 17 मई 2023

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है।
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ मास
🌒 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – ज्येष्ठ माह का कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 10:28 PM तक उसके बाद चतुर्दशी
✏️ तिथि स्वामी – त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव को माना गया है। तथा तिथि में धन के स्वामी कुबेर जी है।
💫 नक्षत्र- रेवती 07:39 AM तक उसके बाद अश्विनी है।
🪐 नक्षत्र स्वामी – रेवती नक्षत्र के देवता पूषा हैं तथा नक्षत्र स्वामी बुध है।
📣 योग – आयुष्मान योग 09:17 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग |
प्रथम करण : गर – 10:59 ए एम तक
द्वितीय करण – वणिज – 10:28 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : – बुधवार को शुभ गुलिक 10:30 से 12 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:00 से 1:30 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:23:00 A.M
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:37:00 P.M
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:06 ए एम से 04:48 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 04:27 ए एम से 05:29 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
🔯 विजय मुहूर्त : 02:34 पी एम से 03:28 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:05 पी एम से 07:25 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:06 पी एम से 08:08 पी एम
💧 अमृत काल : 12:15 ए एम, मई 18 से 01:50 ए एम, मई 18
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 18
🚓 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-शिव मंदिर में गन्ने का रस चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत, विश्व संचार दिवस, मशहूर गजल गायक पंकज उदास जन्म दिवस, अभिनेत्री प्रीति गांगुली जन्म दिवस, प्रसिद्ध वैज्ञानिक एडवर्ड जेनर जन्म दिवस, मशहूर गजल गायक पंकज उदास जन्मोत्सव, विश्व दूरसंचार दिवस, विश्व उच्चरक्तचाप दिवस, पंचक समाप्त 07.38
✍🏼 तिथि विशेष:- त्रयोदशी तिथि को बैंगन त्याज्य होता है। अर्थात आज त्रयोदशी तिथि में भूलकर भी बैंगन की सब्जी या भर्ता नहीं खाना चाहिए। त्रयोदशी तिथि जयकारी अर्थात विजय दिलवाने वाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों क्षेत्रों में सिद्धियों को देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी होती है।
🏘️ Vastu Tips 🏚️
वास्तु शास्त्र आचार्य श्री गोपी राम से जानिए अन्य दिशाओं में जाप करने के बारे में। सामान्य तौर पर तो उत्तर या पूर्व दिशा में ही मुख करके पूजा-पाठ या जाप किया जाता है, लेकिन कभी-कभी किसी फल की प्राप्ति के लिए अन्य दिशाओं में भी जाप किया जाता है। पश्चिम दिशा की ओर मुख करके जप करने से धन, वैभव व ऐश्वर्य कामना की पूर्ति होती है। दक्षिण दिशा में मुख करके जाप करने से षट्कर्मों की प्राप्ति होती है।
उत्तर-पश्चिम, यानी वायव्य कोण की ओर मुख करके जाप करने से शत्रु व विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है। दक्षिण-पूर्व, यानी आग्नेय कोण में मुख करके जाप करने से आकर्षण व सौंदर्य कामना की पूर्ति होती है तथा दक्षिण-पश्चिम, यानी नैऋत्य कोण में मुख करके जाप करने से किसी के दर्शन की कामना पूरी करता है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
छाछ से बाल कैसे धोएं-छाछ आपके बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, इसके लिए आपको इसके इस्तेमाल के बारे में जानना होगा। जैसे कि पहले तो आप इसे अपने बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें। इसके लिए छाछ लें और इससे सीधे अपने बालों में लगाकर मसाज करें। उसके बाद बचे हुए छाछ से बाल अच्छी तरह से धो लें। दूसरा तरीका ये है कि छाछ में ऑलिव ऑयल मिलाएं और फिर इससे बालों को धोएं।
बालों में छाछ लगाने के फायदे-डैंड्रफ नहीं होता डैंड्रफ से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। पर आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि जब आप छाछ से अपने बाल धोएंगे तो ये स्कैल्प पर जमा गंदगी, ऑयल के कण और डैंड्रफ को कम करने में मदद करेंगे। इससे आपको लंबे समय तक डैंड्रफ की समस्या नहीं होगी।
बालों की चमक बनी रहती है बालों में चमक बनाए रखने के लिए छाछ आपकी तेजी से मदद कर सकता है। जब आप बालों में छाछ लगाते हैं तो ये बालों की चमक बनाए रखने के साथ इसे हाइड्रेटेड रखता है जिससे बाल हेल्दी तो रहते ही हैं, साथ ही इसकी चमक भी बनी रहती है।
🍃 आरोग्य संजीवनी ☘️
कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं दही और किशमिश दही और किशमिश दोनों से ही आप अपने शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकते हैं। दरअसल, किशमिश और दही दोनों में कैल्शियम होता है जो कि ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कर सकते हैं। साथ ही ये हड्डियों का घनत्व बढ़ाते हैं जिससे हड्डियों में मजबूती आती है।
जोड़ों के लिए फायदेमंद किशमिश में बोरॉन भी होता है। यह खनिज हड्डी और जोड़ों को मजबूत रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये हड्डियों के घाव भरने में सुधार कर सकता है और संज्ञानात्मक प्रदर्शन को बेहतर बनाता है, जैसे कि दो ज्वाइंट्स के बीच मूवमेंट्स। पर जब आप इसे दही के साथ खाते हैं तो ये इस गुण में मिलकर स्थिति को और बेहतर बनाता है और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। इस तरह दोनों ही स्थितियों में दही और किशमिश का सेवन फायदेमंद है। तो, बस ये करें कि जब आप दही जमा रहे हों तो इसमें किशमिश मिलाकर रख लें। या फिर दही खाते समय इसमें किशमिश मिलाकर खाएं। कोशिश करें कि इसे खाली पेट या नाश्ते के दौरान खाएं।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
महिलाओं का दिल इतना कोमल होता है कि वो हर बात पर भावुक हो जाती हैं। कई बार उनकी इन आदत से आसपास के लोग परेशान भी हो जाते हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि महिलाओं का रोना आपके घर के लिए शुभ साबित हो सकता है। आचार्य श्री गोपी राम ने अपनी नीति में इस चीज का जिक्र काफी अच्छे से किया है। हमने यह भी कहा है कि बार-बार रोने वाली महिलाओं की काफी कद्र और उनका सम्मान करना चाहिए।
छोटी-छोटी बातों पर रोने वाली महिलाओं की खासियत
हमारे कहने के मुताबिक, जो महिलाओं बात-बात पर रोती हैं दरअसल, वो अपने पति और परिवार से दूर नहीं जाना चाहती हैं। इतना ही नहीं ऐसी महिलाएं परिवार को सदैव एकजुट रखना चाहती हैं।
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, रोने वाली महिलाओं के अंदर गुस्सा और किसी तरह का तनाव जमा नहीं हो पाता है। ये सब चीजें आंसुओं के जरीए बाहर निकल आता है।
बात-बात पर रोने वाली महिलाएं बेहद ही कोमल दिल की होती हैं। वे सबकी गलती को भूलाकर जल्द ही उन्हें माफ कर देती हैं। ऐसी महिलाएं अपने मन में कोई बात ज्यादा देर तक लेकर नहीं बैठती हैं।
जो महिलाएं बिना गलती के भी रोने लगती हैं उनके अंदर अपने परिवार के लिए अटूट प्रेम भरा होता है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार से बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं।
हमारे कहने के मुताबिक, बात-बात पर रो देने वाली महिलाएं हमेशा दूसरों की भावनाओं का ख्‍याल रखती हैं। उनके स्‍वभाव की यह खासियत पूरे परिवार को उनका मुरीद बना देती है।
𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼🙏🏻𖡼•┄•𖣥𖣔𖣥•┄•𖡼
⚜️ त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। कामदेव प्रेम के देवता माने जाते है । उन्हें सदैव युवा और आकर्षक रहने का वरदान है।पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के पुत्र माने गए हैं। उनका विवाह प्रेम और आकर्षण की देवी रति से हुआ है।
कामदेव के हाथ में धनुष है जिसका एक कोना स्थिरता और दूसरा कोना चंचलता का प्रतीक है। कामदेव का धनुष फूलों का बना हुआ है। कामदेव जब कमान से अपना तीर छोड़ते हैं, तो उसमें कोई आवाज नहीं होती है।
कामदेव का वाहन हाथी को माना गया है। शास्त्रों में कुछ जगह कामदेव का वाहन तोते को भी बताया गया है ।
त्रियोदशी के दिन मीठे वचन बोलने, प्रसन्न रहने से जातक रूपवान होता है, उसे अपने प्रेम में सफलता एवं इच्छित एवं योग्य जीवनसाथी प्राप्त होता है।
त्रियोदशी को कामदेव जी का स्मरण करने से वैवाहिक सुख भी पूर्णरूप से मिलता है।

Related Articles

Back to top button