मध्य प्रदेश

आदर्श आचार संहिता में उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय दिखे सक्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | थाना क्षेत्र उमरियापान में थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय की भूमिका आदर्श आचार संहिता के मुकाबले सक्त समझ में आ रही हैं । जगह – जगह चेक पोस्ट लगे हुए हैं साथ ही आवागमन कर रहे राहगीरों की चैकिंग की जा रही हैं, साथ ही जान – माल की सुरक्षा को लेकर राहगीरों को हेलमेट लगाने को हिदायत दी जा रही हैं। रोड में वाहन खड़े ना करे इसके लिए भी कार्यवाही की जा रही हैं, क्यूंकि रोड में वाहन खड़े करने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और रोड में जाम लग जाता हैं, यातायात नियमों को लेकर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय सक्त लहजे में नजर आ रहे हैं। शारदेय नवरात्र में शांति व्यवस्था और अमन चैन बना रहे इसको लेकर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय हमराह स्टाफ के साथ लगातार नगर भ्रमण किया जाता हैं। छोटी बड़ी गतिविधियों को लेकर असामाजिक तत्वो पर नजर रखा जाता हैं। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय अपने स्टाफ के साथ शाम को नगर में फ्लेग मार्च निकाला जाता हैं जिसको लेकर नगर वासियों ने पुलिस की प्रशंसा की जा रही हैं। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय के द्वारा अपराधियों पर लगातार नजर रखकर अंकुश लगाया जा रहा है जिससे असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button