मध्य प्रदेश

स्टेट हाईवे 44 के गड्डे में तब्दील, विभाग बना लापरवाह

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । गाडरवारा साईखेड़ा स्टेट हाईवे 44 के अंतर्गत देवरी मिढ़वानी ग्राम पंचायत ब्लॉक साईखेड़ा के देवरी बस स्टेंड के पास रोड‌ पर 10,12 बड़े-बड़े गड्डे बने हुये है जो मौत के कुये जैसे है । आये दिन दुर्घटना घटित होती रहती है, शासन प्रशासन के अधिकारी जनप्रतिनिधि नेता यहां से निकल रहे हैं किंतु किसी का भी ध्यान इस पर आकर्षित नहीं हो रहा है जबकि ग्राम के सरपंच ने लिखित में जनपद सीईओ, तहसीलदार को आवेदन भी दिया है जिसमें एक महीना बीत चुका है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है ऐसे में किसी के साथ कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है, इस का जिम्मेदार कौन होगा ? आए दिन इन बड़े-बड़े गढ़ों में में टू व्हीलर, फोर व्हीलर पलट भी रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण आज एक छोटा ऑटो इन गड्डों में आने से पलट गया।

Related Articles

Back to top button