मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया एवम लोगो की समस्या को सुना

संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए
रिपोर्टर : अर्जुन सिंह लोधी
दमोह। विधायक प्रताप सिंह ने कहा कि जवेरा विधान सभा क्षेत्र में अल्प वर्षा होने के कारण किसानों को भारी नुक्सान हुआ है आपसे निवेदन है कि पूरे क्षेत्र में किसानों का सर्वे करा कर उचित मुआवजा देने की कृपा करें, जबेरा क्षेत्र में सेकडो ग्रामों में बिजली विभाग के कई ट्रांसफॉर्मर जले पड़े हुए हैं जिनको बदला नहीं जा रहा है जिससे ग्रामीण में आक्रोश है, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा घोषित बिजली कटौती की जा रही है इसको तत्काल बंद किया जाए एवं किसानों को 16 घंटे बिजली दी जाय, वर्षा के कारण गिरे मकानों का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पण्डित गोविन्द तिवारी, पूर्व अध्यक्ष महाविद्यालय जबेरा प्रवीण राय अन्नू बाबा, दीपक यादव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीतेश धनगर, भागचंद यादव, गोलू विश्वकर्मा, भगवत धनगर, सचिन तिवारी, पवन राय, सुनील नेता, अजय तिवारी, ओपी शर्मा, जिला कॉन्ग्रेस कमेटी सचिव नारायण यादव, कपिल राजपूत, सत्यम राय, भानु ठाकुर और सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button