Aaj ka Panchang आज का पंचांग बुधवार, 20 सितम्बर 2023
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 20 सितम्बर 2023
20 सितम्बर 2023 दिन बुधवार को भादपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज चन्द्रमा देवता वृश्चिक राशि पर प्रातःकाल 06:41 AM बजे चले जाएंगे। आज “ऋषि पंचमी” का पावन व्रत है। आज दोपहर में किसी पवित्र नदी तट पर सप्तऋषियों की स्वर्णमयी प्रतिमा बनवाकर उनकी पुजा अर्चना करके ब्राह्मणों को दान करने से जीवन महवारी के समय में न करने योग्य की गई कृत्यों के दोषों का प्रशमन हो जाता है। बंगाल में इसे पापों से रक्षा हेतु “रक्षा पंचमी” के नाम से जाना जाता है। उड़ीसा में आज की पंचमी को “गुरु पंचमी” के नाम से मनाया जाता है। आप सभी सनातनियों को “ऋषि पंचमी” के पावन व्रत की हार्दिक शुभकामनायेँ।।
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है।
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर शरद ऋतु
⛈️ मास – भाद्रपद मास
🌗 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि 02:16 PM तक उपरांत षष्ठी
✏️ तिथि के स्वामी :- पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता जी और षष्टी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र विशाखा 02:58 PM तक उपरांत अनुराधा
🪐 नक्षत्र स्वामी : नक्षत्र का स्वामी गुरू है। तथा विशाखा नक्षत्र के देवता इंद्र और अग्नि हैं।
🔕 योग : विष्कुम्भ योग 03:05 AM तक, उसके बाद प्रीति योग
⚡ प्रथम करण : बालव – 02:16 पी एम तक
✨ द्वितीय करण – कौलव – 02:19 ए एम, सितम्बर 21 तक
🔥 गुलिक काल : – बुधवार को शुभ गुलिक 10:30 से 12 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:00 से 1:30 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:27:21 AM
🌅 सूर्यास्त – सायं 18:36:11 PM
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:34 ए एम से 05:21 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 04:58 ए एम से 06:08 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:17 पी एम से 03:05 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:21 पी एम से 06:44 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 06:21 पी एम से 07:31 पी एम
💧 अमृत काल : 04:55 ए एम, सितम्बर 21 से 06:34 ए एम, सितम्बर 21
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:51 पी एम से 12:38 ए एम, सितम्बर 21
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग : 02:59 पी एम से 06:09 ए एम, सितम्बर 21
💦 अमृत सिद्धि योग : 02:59 पी एम से 06:09 ए एम, सितम्बर 21
❄️ रवि योग : 02:59 पी एम से 06:09 ए एम, सितम्बर 21
🚓 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को कांस्य पात्र दान करें।
🌳 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – सर्वार्थसिद्धि योग/अमृत योग/ऋषि पंचमी (पंचांग भेद), जैन संवत्सरी (पंचमी पक्ष), गुरु पंचमी (उड़ीसा), ऋषि पंचमी, मराठी पत्रकार नाना साहब परुलेकर जयन्ती, पद्म भूषण से सम्मानित अजीत राम वर्मा जन्म दिवस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला पुण्य तिथि, लेखक महेश भट्ट जन्मोत्सव, महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु जन्म दिवस, दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक शाह तृतीय स्मृति दिवसरेलवे सुरक्षा बल, राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
✍🏼 विशेष – पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। पञ्चमी तिथि को खट्टी वस्तुओं का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य है। पञ्चमी तिथि धनप्रद अर्थात धन देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि अत्यंत शुभ तिथि भी मानी जाती है। इस पञ्चमी तिथि के स्वामी नागराज वासुकी हैं। यह पञ्चमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ और कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायीनी मानी जाती है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है तो यह बहुत ही अशुभ होता है. आपको बता दें कि अगर घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा हो तो बनते काम बिगड़ जाते हैं और इस वजह से बहुत मेहनत करने के बाद भी आप कई कामों में सफल नहीं हो पाते हैं.
आपने यह भी सुना होगा कि टूटी हुई तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आती है. जिससे विवाद होने की संभावना बनती है.इसलिए अगर आपके घर में टूटी हुई तस्वीरें हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें.
कई लोगों की आदत होती है कि वे नल को खुला छोड़ देते हैं और पानी को बहने देते हैं. बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह अशुभ होता है. इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आप मानसिक रूप से भी कमजोर हो सकते हैं.
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
उन्नतिकारक कुंजियाँ
हलका भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |
भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |
🥂 आरोग्य संजीवनी 🍶
थकान मिटाने हेतु
ध्यान-भजन करने बैठे और थकान लगे तो क्या करे ? पलथी मार के बैठो और शरीर को चक्की कि नाई गोल घुमाओ |
अनाज पीसने कि हाथ्वाली चक्की घूमती है न गोल, ऐसे थोड़ी देर घुमाओ, फिर उसकी विपरीत दिशा में भी घुमाओ |
फिर अपने-आप घूमेगा थोड़ी देर |इससे थकान मिटेगी, ताजगी आयेगी |
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम ने अपनी नीति में कई ऐसी बातें बताई है जो आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य श्री गोपी राम ने समयकालीन अनुभवों का आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, जीवन में सफलता से जुड़े कई चीजों के बारे में बात की है। हम हमेशा मुसीबत के समय में सही सलाह देती हैं।
हमारे इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में हमने 3 ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसे मनुष्य को कभी भी दूसरों से नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं।
किसी से भी न शेयर करें अपने काम में हुए नुकसान के बारे में अगर आपको बिजनेस में नुकसान हो जाए तो भूलकर भी इस बात का जिक्र दूसरों के सामने न करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके विरोधी आपको कमजोर समझकर आप पर ही वार कर सकते हैं। इतना ही नहीं वो आपको बेकार समझकर आपसे दूरी भी बना लेंगे। इसलिए आचार्य श्री गोपी राम जी कहते हैं कि बिजनेस में हुए नुकसान को न ही किसी से बताएं और न ही दूसरों के सामने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करें।
घर की लड़ाई किसी से न करें शेयर, यदि आपकी पत्नी या आपके घर में किसी के साथ लड़ाई हुआ हो तो इस बात का भी जिक्र दूसरों न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपका ही समाज में छवि खराब हो सकता है। साथ ही आपका दांपत्य जीवन दूसरों के लिए मजाक बन सकता है।
धोखे की बात न करें शेयर आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार यदि किसी व्यक्ति से आपको धोखा मिला हो तो भी इस बात का जिक्र दूसरों से न करें। क्योंकि लोग आपको कमजोर दिमाग या उदार समझकर आपके साथ धोखा कर सकते हैं।
☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜
⚜️ पञ्चमी तिथि में शिव जी का पूजन सभी कामनाओं की पूर्ति करता है। आज पञ्चमी तिथि में नाग देवता का पूजन करके उन्हें बहती नदी में प्रवाहित करने से भय और कष्ट आदि की सहज ही निवृत्ति हो जाती है। ऐसा करने से यहाँ तक की कालसर्प दोष तक की शान्ति हो जाती है। अगर भूतकाल में किसी की मृत्यु सर्पदंश से हुई हो तो उसके नाम से सर्प पूजन से उसकी भी मुक्ति तक हो जाती है।
पञ्चमी तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति गुणवान होता है। इस तिथि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह माता पिता की सेवा को ही सर्वश्रेष्ठ धर्म समझता है। इनके व्यवहार में उत्तम श्रेणी का एक सामाजिक व्यक्ति दिखाई देता है। इनके स्वभाव में उदारता और दानशीलता स्पष्ट दिखाई देती है। ये हर प्रकार के सांसारिक भोग का आनन्द लेते हैं और धन धान्य से परिपूर्ण जीवन का आनंद उठाते हैं।

