गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक रामपाल सिंह
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर गरीबों को मध्यप्रदेश के सतना में वर्चुअल जोड़कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के 4 लाख 51 हजार हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश कराया। इसी क्रम में बेगमगंज तहसील के गांव परसौरा में आयोजित वर्चुअल गृह प्रवेश कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
गृह प्रवेश के इस अवसर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह सपना आज पूरा हो रहा है हम उसके साथ आगे बढ़ रहे हैं। ईंट-पत्थर जोड़कर इमारत तो बन सकती है लेकिन उसे घर नहीं कह सकते, वह घर तब बनता है जब उसमें परिवार के हर सदस्य का सपना जुड़ा हो, अपना व परिवार के सदस्य एक लक्ष्य के लिए जी-जान जुड़े हों, तब एक इमारत घर बन जाती है। हमारे बीच आज अनेकों ऐसे परिवार है जिनके लिए अपना घर किसी सपने से कम नहीं है और वह बरसों की मेहनत के बाद भी अपने इस सपने को साकार नहीं कर पा रहे हैं । जब एक गरीब को घर मिलता है तो उसके जीवन में स्थिरता आती है, वह नई उम्मीद और आशाओं के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ता है। इसलिए गरीबों को पक्का घर देने का यह अभियान सिर्फ सरकारी योजना मात्र नहीं है, माननीय प्रधानमंत्री जी का यह अभियान प्रदेश के एक-एक वंचित को इस बात का विश्वास देने की भी प्रतिबद्धता है एवं संकल्प है कि सरकार उनके सशक्तिकरण, आगे बढ़ाने के लिए, समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को जिसके पास कोई सुविधा नहीं है, कोई साधन नहीं है, कोई सोच नहीं है, उसको भी आगे बढ़ाने का काम किसी ने किया है तो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से की गई मां सरस्वती की वंदना उपरांत ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रसारण भी लोगों ने देखा क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया कार्यक्रम में मंचासीन जनपद अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, मेहरबान सिंह लोधी, बृजेंद्र सिंह बड़ेदा, राकेश भार्गव, माधव सिंह ठाकुर आदि का भी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचाय की ओर से फूल मालाओं से स्वागत किया गया
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, शारिक शाह खान, लोकराज सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।




