खेलमध्य प्रदेश

खेल मैदान में अस्पताल भवन न बनाने, खेल प्रेमियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | अंधेली बाग खेल मैदान में अस्पताल न बनाने खेल प्रेमियों ने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि ढीमरखेड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत उमरियापान स्थित अधेली बाग खेल मैदान समूचे ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लिए खेल प्रेमियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण मैदान है, जहाँ पर वर्षों से शहीद संतोष बाजपेयी की स्मृति में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ साथ धार्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियों होता आ रहा है । खेल मैदान से क्षेत्र के खिलाड़ियों की भावनाएँ जड़ी है । खेल मैदान में अस्पताल निर्माण की योजना बन रही है जिससे खेल प्रेमियों में निराशा है । खेल विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि अधेली बाग खेल मैदान की नींव पूर्व राज्य सभा सदस्य शिवप्रसाद चमपुरिया द्वारा रखी गई थी । इस मैदान का निर्माण खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, यह खेल मैदान उमरियापान सहित आसपास क्षेत्रों के खेल प्रेमियों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।
जन प्रतिनिधियों ने मैदान को संरक्षित करने खर्च किये करोड़ो रुपये
मैदान के विकास की दिशा में कई नेताओं ने अपना योगदान दिया, जिनमें पूर्व मंत्री श्रावण भाई पटेल ने मैदान की तीन तरफ की बाउंड्री का निर्माण करवाया। इससे मैदान को एक सुरक्षित और व्यवस्थित रूप मिला, जो खेल प्रेमियों और आयोजकों के लिए सुविधाजनक बना। पूर्व विधायक निशिथ पटेल ने भी इस मैदान में ड्रेसिंग रूम बनवाया, जो खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। पूर्व मंत्री मोती कश्यप ने रंग मंच निर्माण एवं पूर्व विधायक विजय राघवन्द्र सिंह ने एक तरफ की बाउंड्री का निर्माण कराया था । सांसद हिमाद्री सिंह ने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 20 लाख की लागत से सर्व-सुविधायुक्त कमरे बनवाने की पहल की, जो फिलहाल निर्माणाधीन हैं । यह सभी सुविधाएं उमरियापान के खेल मैदान को क्षेत्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक बनाती हैं।
यही कारण से इस मैदान में प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश के बाहर भी से किक्रेट टीमें हिस्से लेने आती है । विधालय छात्र, खेल प्रेमी एवं अन्य जनमानस उक्त खेल मैदान में अस्पताल निर्माण के खिलाफ है। ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि अस्पताल निर्माण के लिए अन्य सरकारी जमीन का चयन किया जावें।
गोरतलब है कि यह मैदान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान के नाम पर पंजीकरण है, जो कि क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थान के अंतर्गत आता है। लेकिन अब अस्पताल निर्माण की योजना से यह खेल मैदान खतरे में है, जो खेल गतिविधियों के लिए एकमात्र मैदान होने के कारण युवाओं के भविष्य के लिए अहम है। खेल प्रेमियों की यह मांग है कि इस मैदान को सुरक्षित रखा जाए और यहाँ अस्पताल का निर्माण न किया जाए। उमरियापान और ढीमरखेड़ा पहले से ही खेल सुविधाओं की कमी है, और यदि यह मैदान भी खो दिया गया तो खेल प्रेमियों के पास अपनी प्रतिभा को निखारने का कोई मंच नहीं रहेगा ।
खेल प्रेमियों की मांग है कि इस मैदान को सुरक्षित रखा जाए और यहाँ अस्पताल का निर्माण न किया जाए ।

Related Articles

Back to top button