मध्य प्रदेश

करीब सौ-डेढ़ सौ महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार, कहा साहब हमारे पैसे दिला दो…

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । महिला समूह के साथ अनावेंदको के द्वारा धोखाधड़ी कर ब्लैकमेल करने के संबंध में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ग्राम गुंजी निवासी रोशनी तिवारी दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वहां गुहार लगाकर पैसे वापस दिलाने के संबंध में बात रखी है।
बता दे की आवेदिका रोशनी तिवारी पति कृष्णा कुमार तिवारी ग्राम गुंजी दमोह के निवासी हैं, जिन्होंने 2 अक्टूबर बुधवार दोपहर अनावेदक वैभव जैन निवासी दमोह और सीताराम पटेल ग्राम हनुमंता के नाम शिकायत दर्ज कराकर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उल्लेख है कि आजीविका मिशन के तहत महिलाओं का समूह बनाकर उनको जीवन-यापन करने काम धंधा दिलाने को लेकर धोखाधड़ी हो गई। 10 माह पूर्व वैभव जैन ने आवेदिका रोशनी तिवारी से संपर्क किया और और बोला कि प्रत्येक महिला से एक 1000 लेना है. उसके एवज में लोन के माध्यम से आजीविका मिशन के तहत लघु उद्योग या जो भी धंधा करना चाहे तो उनको काम दिया जावेगा. मैंने उसके प्रलोभन में आकर ग्राम गुंजी, टिकरी बुजुर्ग, बलारपुर, बनवार,झील, टपरिया घटेरा एवं अन्य ग्रामीण महिला जिला दमोह से संपर्क किया. उनका समूह का सदस्य बनाया तथा राशि हमने प्राप्त की. वह अनावेदक सीताराम पटेल के माध्यम से अनावेदक वैभव जैन लेता था और बोलना था कि फोन नहीं करना हम बहुत व्यस्त रहते हैं, बैठक/मीटिंग में जाना पड़ता है फोन रिसीव नहीं कर पाते हैं। यह कि आज 10 माह हो गए अनावेदिका द्वारा कोई भी काम हम महिला समूह को नहीं दिया गया, महिलाओं ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं. महिलाओं ने कि सीताराम पटेल व वैभव जैन का कहना है कि जहां जाना हो चले जाना कोई कुछ नहीं कर लेगा. अब वैभव जैन ब्लैकमेल कर रहा है और मुझे ही झूठ फंसाने की साजिश रच रहा है. सारी महिलाओं हमारे पास आ रही है, काम धंधा मांग रही है. जिससे हम सभी महिलाएं परेशान हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा से गुहार लगाते हुए तत्काल ठोस कदम उठाते हुए अनावेदक को के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व जांच करते हुए इन पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल का प्रकरण दर्ज कर हम सभी महिलाओं की जो राशि हड़पी है, उसे वापस दिलाकर महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा दिलाकर न्याय प्रदान करने की मांग की है।
इस दौरान महिलाओं में विशाखा, सीता, विनीता, राजकुमारी, पार्वती, ज्योति, वंदना, नीतू, रोशनी, गौरा, दुर्गा, अनीता,दुर्गा, सुशीला, आरती, ममता, रोशनी, सुनीता, सकुन, लक्ष्मी, सुषमा, सुमन और भी करीब 100-150 महिलाओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button