पर्यावरणमध्य प्रदेश

रातापानी वन्य जीव अभ्यारण्य में तितलियों की लगभग 55 प्रजातियां मिली

रायसेन। रातापानी वन्य जीव अभ्यारण्य में तीन दिवसीय तितली सर्वेक्षण कार्यक्रम 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक किया जा रहा है। इसमें 13 राज्यों के 88 तितली विशेषज्ञों ने भाग लिया है। इन 88 प्रतिभागीयों को 34 टीमों में विभाजीत किया गया है, जो रातापानी अभ्यारण्य में फैली 80 ट्रेल्स पर सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। दिनांक 11 सितम्बर को इन 34 टीमों ने सुबह एवं सायं में लगभग 60 ट्रेल्स पर सर्वेक्षण किया।
सर्वेक्षण में तितलियों की लगभग 55 प्रजातियां मिली, जिन्हें सूचीबद्ध किया गया। पाई गई इन प्रजातियों में कोमन ग्रास येलो, क्रिसमन रोज, कोमन जेजेबल, प्लेन टाईगर, बेरोनेट, चौकलेट पेन्सी, लू पेन्सी, ग्रेट एगफ्लाई इत्यादि प्रमुख हैं। वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजातियां जैसे कोमन पाईरट, ग्राम ब्लू, कोमन गल, डेनेट एगफ्लाई इत्यादि भी पाई गई। सर्वे में वन विभाग से तितली विशेषज्ञ रिटायर्ड प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एन.एस. डुंगरियाल, अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक के. रमन तथा अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक शुभरंजन सेन ने भी भाग लिया।

Related Articles

Back to top button