बारना डेम में मछली पकड़ने आये दो लोगों को जमकर पीटा
रायसेन। रायसेन जिले का बारना डेम हमेशा ही विवाद में रहा है। सोमवार को फिर नया मामला सामने आया, जब मछली पकड़ने आये दो लोगों को जमकर पीटा। दोनो की हालत नाजुक, प्राथमिक पुकार के बाद दोनो को भोपाल रेफर किया गया। भोपाल के नवोदय अस्पताल में दोनो का इलाज चल रहा है। सेमरी में परिजनों और ग्रामीणों ने मारपीट के विरोध में जमकर हंगामा किया। पेटी पर ठेखा लेकर मछली निकालने बाले रसूखदार ठेखेदार के लोगों ने दोनो को जमकर पीटाई की। बाड़ी के भाजपा मंडल के अध्यक्ष है रसूखदार ठेखेदार है डब्बू श्रीवास्तव। डब्बू श्रीवास्तव और उनके एक अन्य साथी कर रहे है खुली गुंडागर्दी। डेम में मछली पकड़ने आये लोगों के साथ करते है जमकर मारपीट। अभी कुछ दिन पहले भी अवैध रूप से सुखान मछली निकालने की खबर मीडिया द्वारा चलाई गयी थी। सुखान मछली की खबर दिखाने के बाद डब्बू श्रीवास्तव के एक अन्य साथी द्वारा पत्रकारों को जान से मारने की दी जा चुकी है धमकी।
मत्स्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अभी तक निकाली जा रही है सुखान मछली। वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से सेंचुरी क्षेत्र से मारी जा रही है मछली, जबकि सेंचुरी क्षेत्र में मछली मारना पर पूरी तरह है प्रतिबंध। आखिर कब होगी इन रसूखदारों ठेकेदारों पर बड़ी कार्यबाही बड़ा सवाल।



