मध्य प्रदेश

सीएम राइज विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितताएं को लेकर एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री लोक निर्माण मंत्री कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार योगेंद्र भारती को ज्ञापन सौंपकर मांग की है 41 करोड़ के सीएम राईज स्कूल के लिए नये भवन निर्माण में घटिया निर्माण की जांच एवं समय अबधि में कार्य पूर्ण न होने तथा निर्माण एजेंसी भाषा एसोसिएट को ब्लेक लिस्ट कर कार्यवाही की मांग
सिलवानी । शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीएम राइज स्कूल भवन में घटिया निर्माण पर कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार योगेन्द्र भारतीय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सिलवानी में 41 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण दो साल से चल रहा है। तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य में दीवारों में डस्ट और चूरी मिलाकर बिना रेत के घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
निर्माण एजेंसी भाषा एसोसिएट पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बावजूद एमपीबीडीसी विभाग के अधिकारी एजेंसी को संरक्षण दे रहे हैं। जिसके कारण निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। बीडीसी विभाग के द्वारा सीएम राईज स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की तारीख 28 दिसंबर 2022 तय की गई थी।जिसमें निर्माण एजेंसी को सीएम राईज स्कूल भवन का निर्माण कार्य 27 जून 2024 तक पूरा करना था। लेकिन 1,वर्ष से भी अधिक समय अधिक हो जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है जिसके कारण विद्यार्थियों को पुराने भवनों में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। सीएम राईज स्कूल भवन समय अवधि में पूर्ण नहीं होने के कारण
छात्र छात्राओं को सीएम राइज स्कूल से मिलने वाली खेलकूद और अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिन शनिवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर सीएम राईज स्कूल भवन की उच्च स्तरीय जांच कराने और निर्माण एजेंसी भाषा एसोसिएट को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button