मध्य प्रदेश

साईखेड़ा के हाईवे पर दौड़ रहे बेलगाम डंपरो से हो रही आए दिन दुर्घटनाएं

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । नरसिंहपुर जिले को रायसेन जिले से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे 44 जो साईखेड़ा के बीचो-बीच से निकला हुआ है इस समय इस रोड पर स्टेट बैंक से लेकर दादाजी धूनी वालों के पुराने मंदिर तक करीब 2 से 3 किलोमीटर की परिधि में बेसहारा जानवर 24 घंटा बैठे रहते हैं एवं घूमते रहते हैं बीच रोड पर बैठने से यातायात बाधित हो ही रहा है कभी-कभी बेलगाम दौड़ रहे एनटीपीसी व अन्य बड़े-बड़े डंपर जानवरों को रौंदते हुए निकल रहे हैं, जिससे बेचारे मूक जानवर गंभीर तरीके से घायल हो जाते हैं यह घटनाएं प्रतिदिन इस रोड पर हो रही हैं रात्रि में शिव शक्ति चौक के सामने एक बैठे हुए बछड़े पर एनटीपीसी का बड़ा ट्राला पैर पर चढ़ते हुए निकल गया और डंपर रुका भी नहीं और दूसरा डंपर वहां आकर खड़ा हो गया और घायल बछड़ा उसी के सामने खड़ा रहा इस कारण घंटो जाम भी लग रहा, नगर परिषद कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा कि जानवरों को इस रोड से अलग कर दिया जाए । विगत दिवस एक और बड़ी घटना घटते घटते बची, अभय शर्मा उम्र 18 वर्ष अस्पताल चौराहे से बाइक से हाईवे पर आ रहा था कि बेलगाम दौड़ता हुआ एनटीपीसी का डंपर से उसकी टक्कर हो गई गनीमत रही दुर्घटनाएं टल गई और उक्त बालक के पैर में गंभीर चोट आ गई जिसे तुरंत साईखेड़ा चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती किया गया । ऐसी छुटपुट घटनाएं आए दिन इन बेलगाम दौड़ रहे बड़े-बड़े डंपरों एवं रोड पर बैठे हुए जानवरों के कारण हो रही हैं इन पर शासन प्रशासन जल्द से जल्द लगाम लगाये जिससे कोई बड़ी घटना न घट पाए।

Related Articles

Back to top button