मध्य प्रदेश

आए दिन हो रहे हादसे, पंचायत के जिम्मेदार कौन से हादसे का कर रहे हैं इंतजार ?

सवाल : क्यो नही कर पा रहे हैं पुख्ता इंतजाम
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। अगर आपके मेहमान या परिचित सांईखेड़ा आ रहे तो उन्हे इस कटी सड़क के विषय में जरूर बता दें। क्योंकि यह सड़क लम्बे समय से किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है ? यहां नये मेंहमान जब आते है तो वह यहां की सुन्दर नई सड़क पर नजर रखते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं । जनपद पंचायत सिलवानी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सांईखेड़ा कस्बे के राज मार्ग 15 सागर बरेली से कस्बे के लिये प्रवेश वाली मुख्य सड़क पर नाली कटी होने से आए दिन हादसे हो रहें हैं । इस संबंध में ग्रामीण कई बार जनपद पंचायत अधिकारियों, ग्राम पंचायत के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके है जिसके बाद भी आज दिन तक इस सड़क की सुधार की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस सड़क पर कहीं मोटरसाइकिल तो कहीं कार हादसों के शिकार हो चुके हैं। जिनकी हर समय मौजूद ग्रामीण मदद करते हैं ।

Related Articles

Back to top button