तेजी से फैल रहा अफ़्रीकन स्वाइन फ्लू, बनवार के बाद अब तक खमरिया में 40 की सुअरों मौत
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के जनपद पंचायत जबेरा ब्लॉक के अंतर्गत मौजीलाल खमरिया में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू फैलने के बड़ी मात्रा में सुअरों को मौत हुई है। इस बीमारी के फैलने से पशु चिकित्सालय विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी और लोग चिंतित हैं ।
यह बीमारी पहले जबेरा ब्लाक ग्राम बनवार में फैली थी अब दूसरा मामला ग्राम मौजीलाल खमरिया में पालतू सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर बीमारी 30 से 40 सुअरों की बीमारी से मौत हो चुकी है सुअरों के मृत शव आवादी वाले खुलें मैदानों मे अस्त व्यस्त पडे हुए गांव मे अन्य पशु संक्रमित होने का डर पशु पालकों सता रहा है। सुअर पालकों ने सूअर मौत की होने जानकारी अब तक पशु चिकित्सा विभाग नही दी गई है। मृत सुअरों को दफनाया नहीं जा रहा है। अभी जानकारी तक 40 सुअर मौत हो चुकी है मौजीलाल खमरिया गांव में बीमारी के कारण मृत सुअरों शव पड़े हुए हैं संक्रमण फैलने का खतरा ग्रामीणों को सता रहा है।




