मध्य प्रदेश

नगर को स्वच्छ व साफ रखने प्रशासनिक अधिकारी लगातार कर रहे मानीटरिंग

स्वच्छता रेंकिंग 2022-2023 में नगर को नम्बर वन पर लाने लगातार कर रहे प्रयास।
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज।
रायसेन जिले के बेगमगंज में नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता में नगर को नंबर वन लाने के लिए दुकानदारों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। बेगमगंज एसडीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार एन एस परमार, सीएमओ धीरज शर्मा, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन, नगर पालिका और राजस्व अमले के साथ रात्रि में सड़कों पर निकल रहे हैं और दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है की जिन दुकानों पर डस्टबिन और आसपास कचरा दिखा रहा है। नगर पालिका द्वारा उन दुकानदारों पर 100-100 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही दुकानदारों को सख्ती से समझाइश दी जा रही है। लोगों के यहां डस्टबिन की जगह कार्टून मिला तो उसे उठाकर कचरा गाड़ी में फेंक दिया गया।

Related Articles

Back to top button