संत रविदास की 645 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
रिपोर्टर : बी.एल. अहिरवार
बेगमगंज। जनपद पंचायत बेगमगंज एवं राष्ट्रीय अहिरवार एकता परिषद संत शिरोमणि गुरु रविदास सेवा समिति बेगमगंज के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 645 बी जयंती नगर के टेकरी मंगल भवन परिसर में हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाई गई । सर्वप्रथम गुरु रविदास जी महाराज की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख स्थानों से निकाली गई बाद में मंगल भवन परिसर टेकरी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्म उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दुर्गेशप्रताप सिंह राजपूत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड डीएसपी आर एस राज द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश ताम्रकार, कमल सिंह साहू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शहादत अली, हरि साहू, राकेश भार्गव, बसंत शर्मा, मानसिंह लोधी, परसोत्तम कुशवाहा, अमर सिंह शाक्य, सोमेंद्र ठाकुर, संदीप लोधी, शोभाराम नगरिया, हरिनारायण लोधी, रवि रावत, गुलाब रजक, महेश साहू, एडवोकेट राजेंद्र सोलंकी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया बाद में अतिथियों का स्वागत छात्रावास अधीक्षक परसराम अहिरवार, शिक्षक काशीराम अहिरवार, बिहारी अहिरवार, पूरन सिंह अहिरवार, संजय अहिरवार ने फूल मालाओं से किया । इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह ने कन्या पूजन किया, वक्ताओं द्वारा गुरु रविदास जी के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक परसराम अहिरवार द्वारा किया गया। आभार शिक्षक संतोष चंदेलिया द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सरपंच बृजलाल अहिरवार, मुन्नालाल शिल्पकार, हरज्ञान अहिरवार, राजेश चौधरी, हीरालाल अहिरवार, सुखदेव, आदित्य अहिरवार, बृजेश अहिरवार, अनमोल अहिरवार, जगदीश अहिरवार, रमेश अहिरवार, गोवर्धन जाटव, आनंदी अहिरवार, सुरेश अहिरवार, दयाल अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, परमलाल अहिरवार, माखन अहिरवार, जवाहर लाल अहिरवार, योगेंद्र अहिरवार, दीपांशु अहिरवार, बद्री अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, कंछेदीलाल अहिरवार, छोटू जाटव, राहुल अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, अजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।



