मध्य प्रदेश

अभिभाषक संघ गैरतगंज ने मनाया प्रतिवाद दिवस, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। अभिभाषक संघ गैरतगंज द्वारा मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर की अधिसूचना 02/2026 के पालन में शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्या के विरोध में कड़ा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस जघन्य घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू किए जाने की मांग की।
इसी क्रम में आज समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाया।
अधिवक्ताओं ने मा. प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन, तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया, जिसमें अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया।

Related Articles

Back to top button