धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से मनाई गई महाशिवरात्रि

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । दादाजी धूनी वालों की नगरी साईखेड़ा में धूमधाम हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई। जगह-जगह शिव मंदिरों में पूजन अर्चन एवं महा अभिषेक हुआ, नगर मे शिव मंदिरों से भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकाली गई जो नगर में भ्रमण कर अपने-अपने मंदिरों में संपन्न हुई जहां पर शिव पार्वती की वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ बारात मे महिलाएं पुरुष नाचते गाते शिव जी के जयकारे लगाते हुए नजर आए। महाकाल समिति द्वारा राघव नगर में बारात का स्वागत किया गया एवं झांकी प्रस्तुत की गई वहीं सोसाइटी नर्मदा मंदिर के पीछे शिव मंदिर से भी बारात निकाली गई एवं प्रसाद वितरण किया गया नगर का माहौल शिवमय रहा, दादा जी धूनी वालों के मंदिर में भी सुबह से ही महा अभिषेक पूजन हवन एवं रूद्री निर्माण का कार्यक्रम भी चला जहां लोगों ने धार्मिक आस्था से दादा जी के दर्शन किए।



