मध्य प्रदेश

लाइसेंसी ठेकेदार गांव गांव बिकवा रहा अवैध शराब

शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान क्षेत्र के दर्जनों धेरे धेरे अवैध शराब पैकारियों का अड्डा बनता जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारीयों के आंखों में नहीं दिखाई दे रहा है। उमरियापान लायसेंसी शराब ठेकेदार के माध्यम से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का गोरखधंधा फलफूल रहा है। जिसके चलते उमरियापान क्षेत्र अवैध शराब की मंडी में तब्दील हो रहा है। गांव गांव बिक रही अवैध शराब बिक्री को लेकर कई जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने कलेक्टर से लेकर एसपी तक शिकायत की लेकिन अवैध शराब की पैकारियां पर अंकुश नहीं लगाया गया। अवैध पैकारियों को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण महिलाओं में रोष व्याप्त हैं। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी जिम्मेदार अधिकारियों से अवैध शराब की पैकारियां पर आपत्ति जताते हुए कहा कि गांवों में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाए, लेकिन गोरखधंधा बदस्तूर जारी है। उमरियापान लायसेंसी शराब ठेकेदार के संरक्षण में लंबे समय से गांव-गांव में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। शराब ठेकेदार द्वारा खुद के वाहनों से खुलेआम गांव-गांव दुकानें खुलवाकर अंग्रेजी एवं देसी शराब बेची जा रही है।
इन गांवों में अवैध रूप से शराब बिकवा रहा लाइसेंसधारी ठेकेदार : क्षेत्र के ग्राम बहनेहरी परसेल, शुक्ल पिपरिया, बरौदा, पचपेड़ी, पकरिया, मंगेली, देवरी मंगेला, भनपुरा, टोला, बम्हनी, महनेर, छोटी पौड़ी, गढ़मास कछार गांव, घुघरी, कुदवारी, घुघरा, करौंदी, खाम्हा, गनियारी आद गांवों में शराब की अवैध बिक्री खुद उमरियापान लाइसेंसी ठेकेदार द्वारा डिलेवरी देकर कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button