मध्य प्रदेशहेल्थ

सुनारखेड़ा के बाद छोटा कछारगांव में भी मिले उल्टी दस्त के मरीज

स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवा कराई गई वितरित
एसडीएम ने पहुंच कर ग्रामीणों को दी साफ-सफाई रखने की सलाह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे उइके ने छोटा कछारगांव का भ्रमण कर यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया और 85 लोगों को दवा वितरित कराई । एसडीएम ने यहां उल्टी दस्त से 3 वर्षीय बालिका सुहानी पिता राम वकील की मृत्यु के बाद उनके परिवारजनों से मुलाकात की। बीएमओ डॉ बीके प्रसाद ने बताया कि मृतका सुहानी कोरी को उल्टी दस्त व कुपोषण की शिकार थी। परिजनों ने प्राइवेट डाक्टर से रविवार को उपचार कराया और घर में ही उसकी मौत हो गई । ग्राम के जलस्रोतों और हैंडपंपों में क्लोरोनाइजेशन किया गया। पंचायत के सरपंच और सचिव को गांव में साफ सफाई रखने की समझाइश दी गई।
वहीं ग्रामीणजनों को हाथ धोने, घरेलू साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई। यहां आयोजित मेडिकल केम्प मे 85 व्यक्तियों को दवा वितरण की गई है। परिवारों को भी दवा वितरण करवाया जा रहा है। दवाइयों में मौसमी बुखार, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों की दवाइयां ग्रामीणों को प्रदान की गई।
तहसीलदार आशीष अग्रवाल ने उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर यहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

Related Articles

Back to top button