मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवाहीसंगठन के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किये सेवा कार्य।
सियरमऊ। सेवा ही संगठन 2 के माध्यम से भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने पूर्व क्षेत्रीय मंडल सियरमऊ में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवाहीसंगठन के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ज़ी के आदेश अनुसार एवं पूर्व क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी जी के निर्देशन में ग्राम के उप स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों को भाप मशीन, पल्स ओक्सोमीटर मास्क, सेनेटाइजर वितरण किए साथ ही मरीजों को फल वितरण किए एवं मास्क का वितरण किया। इस आपदा में लोगों की सेवा करें और स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें ।
इस मौके में ग्राम पंचायत सरपंच विक्रम शाह, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार घोषी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शाह, महामंत्री सर्वेश खरे, दीनबंधु तिवारी, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप शाह, युवा मोर्चा सदस्य राजू नामदेव, सोनू खरे, धनराज साहू, मधुर जैन, हर्ष साहू, सौरभ साहू, संदीप साहू, जीतू कुशवाहा, कृष्ण कांत सोनी, भूपेंद्र ठाकुर प्रभात नामदेव ऋतुराज नामदेव, मयंक जैन आदि शामिल रहे।।