धार्मिक

दो साल बाद दिख रहा नवरात्रि का उत्साह, सज रहे पंडाल

सिलवानी। कोरोना का प्रकोप कम होने से इस बार त्योहारों में रौनक दिख रही है। गणेश उत्सव के बाद नवरात्रि महोत्सव की भी धूम रहेगी। 7 अक्टूबर को नवरात्रि का शुभारंभ होगा। कोरोना की वजह से लगातार दो साल नवरात्रि पर मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक रही, लेकिन इस बार नवरात्रि का उत्सव देखने को मिल रहा है। प्राचीन मंदिर मां विजयासन माता मंदिर में भी तैयारी शुरू हो गई है। नवरात्रि पर नगर में विभिन्न जगह देवी प्रतिमाएं स्थापित होंगी और विधिविधान से पूजन होगा। माता के आगमन की तैयारी में भक्त जुट गए हैं। समितियों ने पंडाल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 7 अक्टूबर को प्रतिमा विराजित की जाएगी। इस बार पंडालों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन कराया जाएगा, इसका ध्यान रखते हुए विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है।
दुर्गा प्रतिमाओं की सजावट में जुटे मूर्तिकार
नगर परिषद क्षेत्र में जगह जगह दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण मूर्तिकारों के द्वारा किया जाता है। 7 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगा, जिसको लेकर मूर्ति कलाकार दुर्गा प्रतिमा को आखिरी रूप देने में लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि नगर में प्रतिवर्ष दर्जनों की तादाद में दुर्गा प्रतिमाओं की मांग होती रही है, मूर्तिकारों के द्वारा दुर्गा प्रतिमा तैयार कर आकर्षक रूप देते हैं। क्षेत्र से दूर-दूर तक दुर्गा प्रतिमा भक्त जन ले जाते हैं।
अंतिम स्वरूप देने में जुटे कलाकार
नगर में शारदेय नवरात्र पर्व मनाने मंदिर, मठों पूजा पंडालों में जोर सोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर में जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे है। नगर के कुषवाहा धर्मषाला, गांधी चैक, षिवाजी नगर, जनपद पंचायत प्रांगण, एक्सचेंज सहित माता मंदिरों में रंगाई पुताई कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर नगर के मूर्तिकार कलाकारों केे द्वारा माता शेरावाली की मूर्ति को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button