धार्मिक
विश्वकर्मा जयंती पर मंदिर में अखंड रामायण पाठ एवं निकाली शोभायात्रा

सिलवानी। नगर में विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती मंगलवार को हर्ष उल्लास के साथ सरस्वती नगर में स्थित विन्ध्येश्वरी माता मंदिर में मनाई गई। प्रथम दिवस भगवान विश्वकर्मा का हवन-पूजन का आयोजन के साथ अखंड रामायण का पाठ आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस बुधवार को अखंड रामायण का पाठ के समापन के पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी कि शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली गई।
शोभा यात्रा सरस्वती नगर स्थित विन्ध्येश्वरी माता मंदिर से प्रारम्भ होकर बजरंग चौराहा से गांधी चौक होते हुए विन्ध्येश्वरी मंदिर पहुंची यहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। उपस्थित समाज बन्धुओं ने भगवान विश्वकर्मा की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भंडारे प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या विश्वकर्मा समाज के समाज एवं अन्य भक्त उपस्थित रहे है।


