अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा की बैठक लोधी भवन दमोह में सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा की बैठक का आयोजन दोपहर 12: वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन दमोह में जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह लोधी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सर्व प्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात बैठक में उपस्थित सभी ने अपना अपना परिचय दिया तथा सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई साथ ही बैठक में सर्व सम्मति से निम्न प्रस्ताव पास किए गए जिनमें संगठन की मासिक बैठक प्रथम रविवार को आयोजित की जाएगी तथा समाज के विवाह योग्य लड़का लड़कियों का बायोडाटा जमा करने की बात हुई एवं समाज में शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने उनके घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा करने मृत्यु भोज बंद करने हेतु प्रेरित करना साथ ही सामूहिक श्रद्धांजलि सभा संगठन के माध्यम से करना एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा हेतु आर्थिक मदद करना तथा लोधी समाज के छात्रावास भूमि पर श्रमदान करना एवं सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह दहेज प्रथा पुनर्विवाह मृत्यु भोज अंध विश्वास आदि से समाज को जागृत करना , युवाओं को रोजगार हेतु प्रेरित करना तथा साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला तथा ब्लॉक स्तर की रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर शपथ ग्रहण तथा नियुक्ति पत्र प्रदाय किए गए तथा समाज संगठन को पंचायत स्तर पर गठन करने की बात कही गई साथ ही बैठक में समाज हितार्थ समितियों का गठन किया गया जिनमें जिला लोधी समाज संस्कृति समिति,.जिला लोधी समाज नशा मुक्ति उन्नयन समिति, जिला लोधी समाज विवाह हेतु वर- बधू पंजीयन समिति, जिला लोधी समाज विधवा पुनर विवाह उन्नयन समिति, जिला लोधी समाज आर्थिक उन्नयन समिति तथा मृत्यु भोज कुप्रथा समिति समिति बनाई गई एवं उनके सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपें गए , प्रत्येक माह में बैठक कर कार्यों की समीक्षा का निर्णय लिया गया तथा समाज के शोकाकुल परिवारों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिवार के सदस्यों को गहन दुःख सहन करने का संबल प्रदाय करे ऐसी कामना की जिनमें स्व. चन्दनसिंह जिला पंचायत सदस्य हंसराज मझगुवां स्व. डाल सिंह लोधी शिक्षक राजा पटना स्व. विश्वनाथ सिंह सुर्खी दमोह स्व. श्रीमती लक्ष्मी बाई समन्ना स्व.रतन सिंह चिलघाट, स्व. भारत सिंह टिकरी बुजुर्ग स्व श्रीमती सूरज बाई दुहाव स्व लक्ष्मण सिंह लोधी दतला एवं महादेव घाट में एक्सीडेंट में सात लोगों की मृत्यु पर उन्हें भी सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित नंदकुमार सिंह संगठन जिला महामंत्री, पहलाद सिंह कोषाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष एड. सुल्तान सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष दयालु सिंह ठाकुर, हीरासिंह अमर सिंह जिला महामंत्री खेत सिह प्रचार मंत्री मोहन सिंह, भारत सिंह पत्रकार जिला सह मीडिया प्रभारी, हाकम सिंह संगठन मंत्री नारायण सिंह छत्रसाल सिंह मनोज सिंह कार्यालय मंत्री,अमर सिंह फौजी , जिला अध्यक्ष मालती ठाकुर, सावित्री ठाकुर सचिव वरिष्ठ ब्लाक अध्यक्ष खिलान सिंह दमोह , सुरेन्द्र सिंह लोधी बतियांगढ़ राजेंद्र सिंह दरयाव सिंह नगर अध्यक्ष खिलान सिंह डॉ. गुलजार सिंह लोधी सहित सातों ब्लाक अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।



