मध्य प्रदेश
आदिवासी नेता पहुंचे चैनपुर, पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद, इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन
सिलवानी । शुक्रवार को दोपहर में तहसील सिलवानी के चैनपुर गांव के पीड़ित परिवार स्वर्गीय श्रीराम आदिवासी के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, रामू टेकाम प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस मध्य प्रदेश, सूरज ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी छात्र संगठन मध्य प्रदेश आदि नेता पहुंचे और श्रीराम आदिवासी चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रदीप रघुवंशी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापगढ़ सर्किल सिलवानी विधानसभा मध्य प्रदेश ने भी परिजनों से मुलाकात कर यह जाना कि मृतक आदिवासी युवक की मौत जैथारी पुलिस की मारपीट से मौत हुई है।पीएम रिपोर्ट में भी मृतक के शव पर चोटों के निशान पाए गए हैं।



