15 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं
सिलवानी। शुक्रवार को म.प्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संगठन के बैनर तले तहसील की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई। हड़ताल के पूर्व में तहसील कार्यालय में ज्ञापन के माध्यम से सूचित भी किया गया था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की मांगें इस प्रकार है। जिसमें अक्टूबर 2018 से 1500 रूपए बडे़ हुए मानदेय का बकाया एरियर प्रति कार्यकर्ता को लगभग एक लाख रूपए व सहायिका को 750 रूपए के मान से लगभग 75000 रूपए दिया जाए। सभी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की सेवा को नियमित कर राज्य शासन का कर्मचारी घोषित किया जाए, वेतन को 25000 रूपए व सहायिकाओं को 20000 रूपए किया जाए। रिटायरमेंट पर कार्यकर्ताओं को 500000 रूपए और सहायिकाओं को 300000 रूपए दी जाए। कोरोना काल कीे प्रोत्साहन राशि 100000 रूपए दी जाए। मिनी कार्यकर्ताओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनाया जाए और भविष्य में केवल सहायिका व कार्यकर्ता की भर्ती की जाए। माह की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से मानदेय की जगह वेतन दिया जाए व कार्यालय में आईएफएमआईएस व्यवस्था से वेतन नियमित आहरित किया जाए। वरीयता के आधार पर कार्यकर्ता से सुपरवाईजर सहायिका से कार्यकर्ताओं के पद पर पदोन्नति दी जाए। सभी केन्द्रों के लिए सर्व सुविधा युक्त भवन बनाए जाए। अच्छी गुणवत्ता का जब तक मोबाइल व उसके डेटा के लिए पर्याप्त राशि सभी कार्यकर्ताओं को नहीं दिया जाता तब तक किसी प्रकार के विभागीय कार्य मोबाइल से न कराया जाए।



