मध्य प्रदेश

मासूम से दुष्कृत्य, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सीएम मोहन यादव ने रायसेन एसपी को हटाया

आशुतोष गुप्ता होंगे रायसेन जिले के नए एसपी
रायसेन । जिले की गोहरगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांजरा में 6 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी सलमान ने बलपूर्वक दुष्कृत किया जिससे पूरे रायसेन जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश के आम नागरिकों के बीच भारी रोष व्याप्त है, रायसेन जिला मुख्यालय सहित सिलवानी, बेगमगंज, देवरी, गैरतगंज, सुल्तानपुर, बाड़ी, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, घटना को लेकर पूर्णता बंद रखकर हजारों लोगों ने दुष्कृत से पीडित बालिका के प्रति सहानुभूति जताते हुए आरोपी सलमान की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। गोहरगंज थाना अंतर्गत पांच दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन जारी है और आरोपी को पकड़ने की मांग की जा रही है परंतु अभी तक जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी आरोपी को पकड़ नहीं पाए हैं। उक्त गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार की रात 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचकर घटित हो रहे अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली । इसी दौरान रायसेन जिले के पांजरा गांव की घटना पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को नहीं पकड़े जाने नाराजगी व्यक्त करते हुए रायसेन में पदस्थ पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच किया गया है। बता दें कि पूरे रायसेन जिले भर में उक्त घटना के प्रति लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है 10 पुलिस टीम गठित करने के बावजूद भी अभी तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है जिससे और ज्यादा नाराजगी लोगों में बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर 26 नवंबर बुधवार को तहसील मुख्यालय गोहरगंज में इस घटना के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है जिसे देखते हुए सीएम डॉ यादव ने पुलिस महकमा की कमजोरी मानते हुए विभाग के पुलिस कप्तान को ही हटा दिया है। कुल मिलाकर गौहरगंज की घटना जिला एवं पुलिस प्रशासन दोनों के लिए ही चुनौती बन गई है।
रायसेन जिले की पुलिस की कमान अब आशुतोष गुप्ता को सौंपी है।

Related Articles

Back to top button