ईको पर्यटन विकास बोर्ड के अंतर्गत सियरमऊ में अनुभूति कैम्प संपन्न
सिलवानी। बुधवार को वन परिक्षेत्र पूर्व सिलवानी अंतर्गत वन्य्रप्राणी कैम्प सियरमऊ पर अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन वन मण्डलाधिकारी अजय पाण्डेय एवं उप वनमंडलाधिकारी पी.के. रजक सिलवानी के मार्गदर्शन में बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को अनुभूति शिविर के माध्यम से प्रकृति से जोड़ने के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व सिलवानी आदर्श मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण अंचल मुआर एवं चिचोली ग्राम के 120 छात्र-छात्राओं तथा समिति सदस्यों की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुभूति ईको कैम्प के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में के छात्र -छात्राओं को वन एवं वन्यप्राणियों के महत्व तथा उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वन भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्रों में टाइगर एवं तेंदूआ की उपलब्धता तथा वन क्षेत्र में उनकी उपस्थिति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अनुभूति कार्यक्रम में एस.डी.ओ. पी.के. रजक, वन परिक्षेत्राधिकारी पूर्व सिलवानी आदर्श मिश्रा, वन परिक्षेत्र पष्चिम सिलवानी रविन्द्र पाटीदार ने छात्र-छात्राओं को राज्य बांस मिशन के अंतर्गत बांस द्वारा निर्मित वस्तुओं के बारे में जानकारी दी तथा कृषकों के खेत में बांस रोपण के बारे में बताया। वन विभाग द्वारा वन संरक्षण, जल संरक्षण एवं भूसंरक्षण और वनों से प्राप्त होने वाली लघु वनोपज के संग्रहण के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को वनभ्रमण कराया गया जिसमें पक्षी दर्शन एवं वनक्षेत्र में चिंकारा, नीलगाय, एवं तेंदूआ की उपस्थिति के साक्ष्य दिखाकर जानकारी दी गई।
आयोजित प्रतियोगिताओं में वैकल्पिक प्रशनोत्तरी में प्रथम – अनिल साहू मुआर, द्वितीय – अमित विष्वकर्मा मुआर, तृतीय- वर्षा अहिरवार चिचोली, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम-वर्षा अहिरवार चिचोली,
द्वितीय-राजू मालवीय एवं दीपेष आदिवासी मुआर, तृतीय-साक्षी, रवीना चिचोली, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम – सौरभ अहिरवार चिचोली, द्वितीय – सोनम कुष्वाहा मुआर, तृतीय- गुनगुन गौर मुआर रही।
विजेता छात्र छात्राओं को पुरूषकार एस.डी.ओ. फारेस्ट पी.के. रजक, रेंजर पूर्व सिलवानी आदर्श मिश्रा, रेंजर पष्चिम सिलवानी रविन्द्र पाटीदार, शिक्षा विभाग से राजेन्द्र भार्गव प्राचार्य चीचोली, के.के. अहिरवार, पी.एन. गौर चिचोली एवं नीलकुसुम कुजूर, अंजली नामदेव, प्रतीक सिंह ठाकुर मुआर के द्वारा शील्ड एवं प्रमाण – पत्र वितरित किये गये।
डी.पी. पन्द्राम, जी.पी. अर्मा, विवेक सराठे, पुष्पेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह, दीपक कौरव, राहूल जैन, राममनोहर खरे, ऋषि गुप्ता, वीरेन्द्र अहिरवार, कल्पना गौड़, जोखना बसूनिया, लबकुश तिवारी, तख्तसिंह, आत्माराम मैना आदि वन कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा है।



