मध्य प्रदेश

पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, एक घायल

सिलवानी। बुधवार की रात्रि में मजदूरों को कार्य के लिए बुक कर वापिस आ रहे युवकों की कार पेड़ से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई एवं एक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप रघुवंशी निवासी हमीरपुर अपनी कार क्रमांक एमपी 04 सीव्ही 0991 से खेत में कार्य के लिए मजदूरों को बुक ग्राम प्रतापगढ़ गये थे। रात्रि में वापिसी के समय झामर बैरखेड़ी के पास मोड़ पर कार एक पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार संदीप रघुवंशी पिता बैनीसिंह रघुवंशी उम्र 30 साल, रोकड़सिंह आदिवासी पिता दशरथसिंह आदिवासी उम्र्र 45 साल निवासी गजनई की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार में पीछे की सीट पर बैठे अवधनारायण आदिवासी पिता दशरथ आदिवासी उम्र 50 साल निवासी गजनई घायल हो गये।
संदीप रघुवंशी का एक दो बर्षीय बालक है। परिजनों का रो रो कर बुरे हाल है। सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी में पोस्टमार्टम के बाद षवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

One Comment

  1. सिलवानी विधानसभा के लोकप्रिय युवाओं के चहेते नेता बाबा साहब नीलमणि शाह जी को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री एवं रायसेन,सागर,नरसिंहपुर का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक हार्दिक बधाई शुभकामनाए !!
    समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण सिलवानी विधानसभा

Back to top button